भाजपा के प्रदेश कार्यालय में प्रसाद पत्रकारों से मुखातिब थे। एक पत्रकारों ने सवाल किया कि मंदी से उबरने के लिए सरकार कोई नया कदम उठा रही है क्या। केंद्रीय मंत्री ने मंदी की हकीकत को खारिज करने में जरा भी वक्त जाया नहीं किया। उन्होंने कहा कि यह मंदी का प्रलाप मीडिया द्वारा फैलाया गया है। देश में रिकॉर्ड 16 बिलियन डॉलर का विदेशी निवेश हुआ है, जिसमें सालाना आधार पर 20 प्रतिशत इजाफा हुआ है। करदाताओं की संख्या दो गुना हो गई है, जिससे सरकार के खजाने में ज्यादा टैक्स जमा रहा है।