7 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजन

24 वां स्थापना दिवस भी मनाया
less than 1 minute read
Google source verification
Mumbai news

प्रकाशोत्सव पर धार्मिक आयोजन

उल्हासनगर.

सिख धर्म के गुरु अर्जनदेव साहेब के प्रकाशोत्सव पर उन्हीं के नाम से बनाए गए गुरूद्वारे की तरफ से कई धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कैंप दो में स्थित बैरक क्रमांक 368 के पास गुरु अर्जनदेव साहेब गुरुद्वारा है, जिसका 24 वां स्थापना दिवस भी मनाया गया। यह जानकारी देते हुए समाजसेवी अजीत सिंह लबाणा ने बताया कि सबसे प्रथम नगर कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसकी अगवानी गुरु के पंज प्यारे (पांच प्यारे) कर रहे थे। उनसे आशीर्वाद लिया गया। विभिन्न परिसरों में यह नगर कीर्तन हुआ। साथ ही दरबार में अखंड पाठ साहेब का आरंभ हुआ।


रत्नमयी महोत्सव का आयोजन
ठाणे. कोकण शत्रुंजय तीर्थ ठाणे में पंजाब केशरी विजय वल्लभ सूरी समुदाय के परम पूज्य साध्वीजी रत्नदर्शिता श्रीजी म.सा.कि द्वितीय पुण्यतिथि निमित्त 28 अप्रैल से रत्नमयी महोत्सव का आयोजन रखा गया है। इस महोत्सव के दौरान पूजा आयबिल छोटे बच्चों की सामयिक होगी और 30 अप्रैल को पुण्यतिथि के निमित्त सामूहिक महामंत्र,अनुष्ठान किया जाएगा। इसके लिए पंच परमेष्टि महिला मंडल मुलुंड से आएगी। इसके साथ ही रात्री भावना एक शाम रत्नदर्शिता के नाम पर संगीतकार गोलम जैन की प्रस्तुति होगी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग