3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सोते हुए रेलयात्री की जेब से चुराया था पर्स,आरपीएफ के जवानों ने सिर्फ 26 सेकंड में धरदबोचा चोर

चोर के पास से चोरी किया पर्स, टैब और मोबाइल आदि बरामद कर लिया गया...

2 min read
Google source verification
file photo rpf

file photo rpf

(मुंबई/नागपुर): स्टेशन के जनरल वेटिंग हॉल में सोते हुए यात्री की जेब से पर्स चोरी करने वाला चोर सिर्फ 26 सेकंड में ही आरपीएफ के शिकंजे में आ गया। आरोपी का नाम मधुबनी, बिहार निवासी सुनीलकुमार बारिशलाल राय (24 वर्ष) बताया गया है। इससे कुछ मिनट पहले ही उसने पीआरएस काउंटर से एक यात्री के बैग से टैब चुराया था। उसके पास से चोरी किया पर्स, टैब और मोबाइल आदि बरामद कर लिया गया।


जानकारी के अनुसार, तड़के 5 बजे आरपीएफ के एपीआई एचएल मीना, अर्जुन सामंतराय, दीपक पवार और भुपेन्द्र बाथरी सीसीटीवी कैमरे की मदद से स्टेशन परिसर पर नजर रख रहे थे। इसी दौरान जनरल वेटिंग हॉल में सुनील संदिग्ध परिस्थितियों में नजर आया। कुछ ही मिनट में वह सो रहे गिरेन्द्र तुपकर नामक यात्री की पेंट की जेब से पर्स निकालने की कोशिश करता दिखाई दिया। सुबह 05.35.14 सेकंड पर वह सफल हुआ। इससे पहले ही एपीआई मीना ने अर्जुन को हॉल के पास खड़ा करवा दिया था। इससे पहले कि सुनील वहां से भाग पाता, 26 सेकंड यानि 05.35.40 सेकंड पर अर्जुन उसे पकड़कर थाने ले आया। उसके पास से चोरी किया पर्स बरामद किया गया।


टेकड़ी मंदिर के पास छुपाया था टैब

थाने लाकर कड़ी पूछताछ में सुनील ने कुछ देर पहले की अन्य चोरियों की भी कबूली दे दी। उसने बताया कि थोड़ी देर पहले पीआरएस से एक यात्री का टैब चुराया है। यह टैब उसने टेकड़ी मंदिर के पास एक पत्थर के नीचे छुपाया है। तुरंत ही आरपीएफ जवानों ने सुनील की निशानदेही पर वह टैब भी बरामद कर लिया, जिसकी कीमत 10,000 रुपए आंकी गई। टैब शुरू करके एक नंबर पर कॉल किया गया जो यवतमाल निवासी निखिल आनंदराय वाडबुदे का था। निखिल ने बताया कि उन्होंने उक्त टैब चोरी की एफआईआर जीआरपी में दर्ज कराई है। सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग देखने पर सुनील बड़ी चालाकी से यह टैब चुराते हुए कैद हो गया था। सुनील को गिरफ्तार कर तुरंत ही जीआरपी के सुपुर्द कर दिया गया। उक्त कार्रवाई सीनियर डीएससी ज्योतिकुमार सतीजा के मार्गदर्शन में पूरी की गई।

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग