17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Maharashtra News: नासिक में टोल प्लाजा के पास हंगामा, महिला कर्मचारी और ड्राइवर में हुई जमकर हाथापाई

महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में टोल प्लाजा पर दो महिलाएं आपस में भिड़ जाती हैं। टोल कर्मचारी और महिला ड्राइवर के बीच न सिर्फ बुरी तरह से झगड़ा हुआ, बल्कि दोनों एक-दूसरे के बाल खींचते हुए जमकर थप्पड़ों की बरसात करती हुई भी दिखाई दे रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
nashik_toll_plaza.jpg

Nashik Toll Plaza

महाराष्ट्र के नासिक से एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। टोल प्लाजा पर अक्सर टोल के लेकर विवाद होने की खबरें आती रही है। ऐसी ही खबर महाराष्ट्र के नासिक से सामने आई है। इस घटना में गाड़ी ड्राइवर और टोल कर्मचारी के बीच टोल को लेकर विवाद हो गया। यहां टोल प्लाजा पर टोल को लेकर हंगामा हो गया। इस दौरान टोल कर्मचारी और महिला ड्राइवर के बीच भिड़ंत हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों महिलाओं के बीच टोल प्लाजा पर ही हाथापाई हो गई।

महिला ड्राइवर और टोल कर्मचारी दोनों के बीच टोल को लेकर विवाद हुआ था। इस घटना का वीडियो सोशल मेडी पर वायरल हो गया है। ये वीडियो खूब सुर्खियां बटोर रहा है, जिसमें टोल प्लाजा पर दो महिलाएं किसी बात को लेकर आपस में ही भिड़ जाती हैं। नासिक के पिंपलगांव टोल प्लाजा पर दो महिलाएं न सिर्फ बुरी तरह से झगड़ा कर रही हैं, बल्कि दोनों एक-दूसरे के बाल खींचते हुए जमकर थप्पड़ों की बरसात करती हुई नजर आ रही हैं। यह भी पढ़ें: Maharashtra News: वेदांता प्रोजेक्ट पर शरद पवार का बड़ा बयान, कहा- मोदी राज में राज्यों के साथ हुआ पक्षपात

बता दें कि मिली जानकारी के मुताबिक, पहले टोल देने को लेकर दोनों के बीच बहस हुई और फिर देखते ही देखते यह विवाद हाथापाई तक पहुंच गया। महिला ड्राइवर और महिला टोल बूथ कर्मचारी के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि दोनों मारपीट करने लगी। दोनों ने पूरी ताकत लगाकर एक-दूसरे के बाल खींचें और एक-दूसरे को जमकर थप्पड़ जड़े।

उस दौरान वहां मौजूद कई लोग बस तमाशा देखते नजर आए। महिला ड्राइवर और टोल कर्मचारी के बीच इस झड़प का सही कारण फिलहाल सामने नहीं आया है, लेकिन पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।