7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रूहान राजपूत और रील स्टार निशी भट्ट का रोमाटिंग लव सॉन्ग ‘बादल सा’ रिलीज, दिल छूने वाली मिठास

एक्टर रूहान राजपूत और रील स्टार निशी भट्ट का नया गाना आज रिलीज हो गया है। रिलीज होते ही यह रोमाटिंग लव सॉन्ग 'बादल सा' युवाओं की पसंद बन गया है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Sanjay Ojha

Sep 20, 2023

untitled_design.jpg

रोमाटिंग लव सॉन्ग 'बादल सा' रिलीज

एक्टर रूहान राजपूत का नया गाना रिलीज हो गया है। इस गाने में रूहान राजपूत के साथ रील स्टार निशी भट्ट भी नजर आ रही है। दोनों की बेहतरीन केमिस्ट्री में बना यह रोमाटिंग लव सॉन्ग 'बादल सा' रिलीज होते ही युवाओं की पसंद बन गया है। रूहान राजपूत और निशा भट्ट के चाहने वाले उनके इस सॉन्ग का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब उनका इंतजार समाप्त हो गया है। इस सॉन्ग की सबसे ख़ास बात यह हैं कि इस सॉन्ग में आवाज़ देने वाले मशहूर सिंगर अल्तमेश फरीदी (Altmesh Faridi) हैं, जिनकी हाल ही में तेरे वास्ते सॉन्ग ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं।

इस गाने को मशहूर म्यूजिक कम्पनी व्हाइट हिल म्यूजिक (White Hills Music) ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया है। अल्तमेश फरीदी ने इसमें अपनी आवाज़ दी हैं, उनकी आवाज में दिल छू लेने वाली मिठास हैं, जिसने इस गाने को खूबखूरती को और बढ़ा दिया है. इस म्यूजिक वीडियो के डायरेक्ट जितेंद्र विश्वकर्मा (Jitendra Vishwakarma) हैं, जितेंद्र अब तक कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके हैं।

बता दें कि इस गाने की शूटिंग जम्मू कश्मीर के सुंदर लोकेशन पर की गई हैं, जैसे नाथ हिल और पटनी में इसकी शूटिंग हुई है। जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ा रही है। रूहान राजपूत और निशी भट्ट की जोड़ी को एक साथ देखने के लिऐ उनके फैंस काफी उत्साहित हैं। रूहान राजपूत ने इस सॉन्ग के बारे में बताते हुए कहा कि मैं यह गाने के लिए काफी उत्साहित था क्योंकि अतल्मश फरीदी जैसे सिंगर के साथ काम करना सभी के लिए सुनहरा पल होता है।

मालूम हो कि रील स्टार निशा भट्ट सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव है। उनके 6 मिलियन से भी ज्यादा एक्टिव फॉलोअर्स हैं, जो उनके गाने का इंतजार कर रही थे। दूसरी ओर रूहान राजपूत ने भी म्यूजिक वीडियो और अपने एक्टिंग के माध्यम से लोगों का प्यार पाया है। इसके अलावा रूहान ने मॉडलिंग के क्षेत्र में भी काफी सुर्खियां बटोरी है। रूहान के इंस्टाग्राम पर 5 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जो अब उनके गाने को एंज्वॉय कर रहे हैं।