
अमिताभ बच्चन और सचिन तेंदुलकर
पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) और दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को तटीय नियमन जोन (सीआरजेड) के तहत उनके बंगलों में अतिरिक्त निर्माण की अनुमति दे दी गई है। यानी अब सचिन तेंदुलकर और बच्चन परिवार अपने बंगलों में नया निर्माण करवा सकते हैं।
सचिन तेंदुलकर का बंगला मुंबई के पॉश इलाके कार्टर रोड में समुद्र के किनारे स्थित है। इस बंगले में फिलहाल अपर बेसमेंट, लोअर बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर प्लस तीन फ्लोर है। उपरी मंजिल पर तेंदुलकर परिवार रहता है। इस बंगले के निर्माण को 2011 में मंजूरी मिली थी। यह भी पढ़े-Mumbai: मढ़-मार्वे में अवैध फिल्म स्टूडियो पर चला बुलडोजर, किरीट सोमैया ने BMC कमिश्नर पर लगाया बड़ा आरोप
सचिन के बंगले को केवल एक फ्लोर स्पेस इंडेक्स (एफएसआई) दिया गया था क्योंकि यह समुद्री सीमा के भीतर स्थित है। इसलिए सचिन और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर ने अपने बंगले में अतिरिक्त निर्माण कार्य की अनुमति मांगते हुए आवेदन किया था।
सचिन तेंदुलकर के आवेदन के मुताबिक, वह बंगले की चौथी और पांचवीं मंजिल बनाना चाहते हैं। अपने आवेदन में पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने अतिरिक्त एफएसआई और विकास अधिकार प्राप्त करने के लिए प्रीमियम का भुगतान करने की भी बात कही। जिसके बाद सीआरजेड एक्ट के मुताबिक सचिन तेंदुलकर को बंगले में अतिरिक्त काम करने की इजाजत दी गई। लिहाजा अब तेंदुलकर परिवार बंगले की चौथी मंजिल पर निर्माण काम और पांचवीं मंजिल को बनाने का काम शुरू कर सकता है।
वहीं, जया बच्चन ने भी अपने बंगले में निर्माण कार्य के लिए सीआरजेड अनुमति के लिए आवेदन किया था। मुंबई के जुहू स्थित कपोले सोसाइटी में बच्चन परिवार का बंगला जलसा है। इस बंगले के निर्माण की अनुमति 1984 में दी गई थी। इस बंगले का स्ट्रक्चर बेसमेंट, ग्राउंड प्लस 2 अपर फ्लोर है।
हालांकि, नए आवेदन के मुताबिक, जलसा बंगले की दूसरी मंजिल पूरी तरह से बननी है। अभी दूसरी मंजिल के कुछ हिस्से में ही निर्माण किया गया है। साथ ही रहने के लिए बंगले में एक और मंजिल बनाने की अनुमति मांगी गई थी। इसलिए अब बच्चन परिवार को निर्माण की अनुमति दे दी गई है।
Updated on:
10 Apr 2023 06:14 pm
Published on:
10 Apr 2023 06:03 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
