Salman Khan House Firing Video: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के घर के बाहर सुबह करीब 4.45 बजे फायरिंग हुई। सलमान के बांद्रा के गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने 2 बाइक सवारों ने 4 राउंड फायर किए। जिस समय फायरिंग हुई उस समय सलमान खान अपने घर में मौजूद थे। इसके बाद घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच जांच के लिए पहुंच गई है। फायरिंग के बाद पूरे घर के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है और फायरिंग के बाद का वीडियो सामने आया है। इसमें गोली के निशान साफ देख रहे हैं। खबरें है कि खान को लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ गैंग ने जान से मारने की धमकी दी थी ये उसी का नतीजा है।