
सांगली के स्कूल में मिला हैंड ग्रेनेड
Sangli School Hand Grenade News: महाराष्ट्र के सांगली जिले के जत तालुका के एक स्कूल में हैंड ग्रेनेड मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गयी। पुलिस ने इसकी सूचना मिलते ही मौके पर बम निरोधक दस्ते को बुलाया. तलाशी अभियान में स्कूल परिसर से एक हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी सामने आई है।
हैंड ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते ने अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले की आगे की जांच शुरू कर दी गई है। स्कूल परिसर में हथगोला मिलने से गांव में चिंता का माहौल है। पुलिस के साथ ग्रामीणों के मन में भी यही सवाल उठ रहा है कि यह हैंड ग्रेनेड स्कूल में कैसे आया। यह भी पढ़े-Mumbai: 20वीं मंजिल से धकेले जाने के बाद भी जिंदा बची महिला, जानें कैसे हुआ यह चमत्कार!
पुलिस के मुताबिक, घटना सांगली जिले के जत तालुका के डफलापुर के पास कुडनूर गांव की है। यहां के एक मराठी स्कूल में बच्चे गेंद खेल रहे थे तभी उनकी गेंद स्कूल के अंदर एक कमरे में चली गयी। फिर बच्चे खिड़की से अंदर घुसे और गेंद लेने कमरे में चले गए। उस समय बच्चों ने हैंड ग्रेनेड देखा। इसके बाद बच्चों ने इस बारे में गांव के लोगों को बताया। फिर यह जानकारी उप सरपंच गुलाब पांढरे तक पहुंची और उन्होंने इसकी इस बात की जानकारी पुलिस को दी।
जत पुलिस को जैसे ही स्कूल में हैंड ग्रेनेड मिलने की जानकारी मिली तो तत्काल एक पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया, साथ ही सांगली से बम निरोधक दस्ता को बुलाया गया। पुलिस ने स्कूल परिसर को सील कर दिया है। और लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल बम निरोधक दस्ते ने हैंड ग्रेनेड को जब्त कर उसकी आगे की जांच के लिए फोरेंसिक लैब में भेज दिया है। इससे पहले 2017 में कुडनूर में इसी तरह की घटना में दो बम मिले थे।
Published on:
30 Jul 2022 06:46 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
