
Sanjay Raut
शिवसेना (उद्धव गुट) के सांसद संजय राउत ने गुजरात इलेक्शन को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर हमला बोला हैं। संजय राउत ने कहा कि लोगों की भावना ऐसी है कि इलेक्शन कमीशन, ईवीएम मशीन पर उनका भरोसा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दावा रहा है कि नए गुजरात को उन्होंने बनाया है। फिर तो बीजेपी को गुजरात का चुनाव इलेक्शन वैसे ही जीत जाना चाहिए था, इतना प्रचार करने की क्या आवश्यकता था? पीएम नरेंद्र मोदी 3 बार से गुजरात के मुख्यमंत्री थे। लेकिन आज उन्हें इलेक्शन जीतने के लिए काफी संघर्ष करनी पड़ रहा है। पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री सब गुजरात जाकर बैठ गए थे।
संजय राउत ने आगे कहा कि लोग कह रहे हैं कि इलेक्शन व्यवस्था पर उनका भरोसा नहीं रहा है। सरकार के विरोध में लोगों की भावनाएं होते हुए भी बीजेपी कैंडिडेट वहां जीत ही जाएं, ये जरूरी नहीं। ईवीएम मशीनें गड़बड़ी कर-कर के भी कितनी गड़बड़ियां कर सकती हैं? ऐसे में वेट एंड वॉच की आवश्यकता है। यह भी पढ़े: महाराष्ट्र: हजारों लोगों को 'फ्री' मिलता है खाना, बस चालक ने की थी पहल; बेटा भी उसी राह पर
बता दें कि जिस तह गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधा है उसी तरह वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने भी इस पर तंज कसा है। सीएम ममता आज चार दिनों के लिए दिल्ली रवाना हुई हैं। वे जी-20 परिषद में हिस्सा लेने दिल्ली आ रही हैं।
बीजेपी पर साधा निशाना: शिवसेना सांसद संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि 19 तारीख को विधानसभा का अधिवेशन है। इससे पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी पर कार्रवाई करनी ही होगी। आशीष शेलार कहते हैं कि वे ‘अरे’ का जवाब ‘का रे’ से देंगे। पहले छत्रपति शिवाजी महाराज का अपमान करने वाले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के राजभवन में जाकर उनकी चाय ना पीकर, उनके बिस्किट ना खाते हुए, उनसे सवाल करें ‘का रे’ शिवाजी महाराज का अपमान कर रहे हैं? पहले ‘का रे’ यहां कह कर दिखाएं फिर कहीं और की बात करें. लेकिन आपके पास इतनी शक्ति नहीं। वे रोज उठकर शिवराया का अपमान करते हैं और उनसे जुड़े इतिहास को तोड़ते-मड़ोरते सबके सामने रखते हैं।
Published on:
05 Dec 2022 05:31 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
