
Sanjay Raut : महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की प्रचंड जीत के बाद राज्य के राजनीतिक समीकरण बदलने की चर्चा जोरों पर है। एनसीपी अध्यक्ष शरद चंद्र पवार का गुरुवार को जन्मदिन था। इस मौके पर दिल्ली में बड़ा सियासी घटनाक्रम देखने को मिला। उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने शरद पवार के आवास पर जाकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। खबर है कि दिल्ली में उद्योगपति गौतम अडानी के घर पर शरद पवार गुट के वरिष्ठ नेता और बीजेपी के एक बड़े नेता के बीच बैठक हुई। इस बीच शिवसेना (उद्धव ठाकरे) सांसद संजय राउत ने बड़ा राज खोला है।
पत्रकारों से बात करते हुए राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि अजित पवार गुट को केंद्र में मंत्री पद नहीं मिला है। क्योंकि केंद्र में मंत्री पद का फॉर्मूला तय हुआ है। मेरी जानकारी के मुताबिक हर छह सांसदों पर एक मंत्री पद मिला है।
राउत ने दावा किया कि प्रफुल्ल पटेल या अजित पवार के गुट से कहा गया है कि आप शरद पवार के पांच सांसदों को तोड़कर लाएं। तब आपका छह का कोटा पूरा हो जाएगा और फिर आपको केंद्र में मंत्री पद दिया जाएगा, ऐसा उन्होंने खुलासा किया है।
संजय राउत ने हमला बोलते हुए कहा कि पवार साहब का साथ छोड़कर जाने वाले असंतुष्टों जनप्रतिनिधियों को शर्म आनी चाहिए। भले ही वह कोई भी हो उसे शर्म आनी चाहिए।
Published on:
13 Dec 2024 06:53 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
