
दिवा में साईं भक्तों ने लिया पादुका दर्शन का लाभ
ठाणे . रविवार को ठाणे के दिवा स्थित बेडेकर नगर में ओम साईं मित्र मंडल की ओर से साईं पालखी का आयोजन किया गया |पिछले तीन सालों से यह लगातार आयोजित किया जा रहा है। इस पालखी में साईं भक्तो के लिए साईं पादुका दर्शन का मौका मिला है। ओम साईं मित्र मंडल अध्यक्ष प्रवीण भीमराव म्हात्रे ने बताया की तीसरे वर्ष आयोजन किए गए इस साईं पालकी दर्शन सोहला के साथ ही भंडारा का आयोजन किया गया है। दीपक दुबे ने बताया की मंडल अध्यक्ष प्रवीण म्हात्रे के नेतृत्त्व में दिवा बेडेकर नगर में तीन साल पूर्व इस साईं मंदिर की स्थापना की गई थी। साईं पालकी प्रवीण म्हात्रे के निवास स्थान आगसन गांव से बेडेकर नगर होकर बी के म्हात्रे नगर साईं मंदिर तक जाएगा।जिसमें बड़ी संख्या में साईं भक्त शामिल होते है। इस कार्यक्रम में यहा के स्थानीय लोग बड़े पैमाने पर शामिल होते है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ओम साई मित्र मंडल के भरत दुबे ,विनय तिवारी , दीपक दुबे,शम्भू यादव ,कन्हैयालाल यादव, अजय मिश्रा, शत्रुधन दुबे ,विशाल उपाध्याय ,विशाल उपाध्याय , धीरज तिवारी शिवम दुबे ,नीलम उपाध्याय ,पूनम दुबे ,कंचन तिवारी ,मुन्नी देवी ,ज्योति दुबे,सन्नो सिंह आदि स्थानीय लोगों के विशेष सहयोग से किया।इस पालकी यात्रा में सभी भक्त उपस्थित होकर दर्शन का लाभ लिया।
Updated on:
05 Jan 2020 07:58 pm
Published on:
05 Jan 2020 07:48 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
