7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

President Election: द्रौपदी मुर्मू के समर्थन में उतरे शिवसेना सांसद राहुल शेवाले, उद्धव ठाकरे से बोले- बालासाहेब भी कर चुके है ऐसा

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से पार्टी के लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने अपील की कि वह अपने सांसदों को राष्ट्रपति चुनाव में बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए (राजग) की प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के पक्ष में मतदान करने का निर्देश दें।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jul 06, 2022

Twitter User Niks Creats History Third Prediction About Draupadi Murmu Came True

Twitter User Niks Creats History Third Prediction About Draupadi Murmu Came True

शिवसेना में फूट के बीच लोकसभा सांसद राहुल शेवाले ने पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे से बीजेपी की अगुवाई वाली एनडीए की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का समर्थन करने का आग्रह किया है। मंगलवार को महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री को लिखे पत्र में दक्षिण-मध्य मुंबई निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शेवाले ने इस कदम के पीछे द्रौपदी मुर्मू की साख और शिवसेना के संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे के पहले के फैसलों का जिक्र किया।

उन्होंने पत्र में कहा कि एनडीए के साथ गठबंधन में होने के बावजूद भी शिवसेना ने 2007 और 2012 के राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए के उम्मीदवारों का समर्थन किया था। शेवाले की शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे से यह सार्वजनिक अपील ऐसे समय में आई है जब पार्टी के सांसद भावना गवली, राजन विचारे और श्रीकांत शिंदे आदि के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले विद्रोही खेमे में शामिल होने की खबरें आ रही है। यह भी पढ़े-Maharashtra Politics: शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे पर सीएम एकनाथ शिंदे ने कसा तंज, कहा- ऑटोरिक्शा ने मर्सिडीज को पीछे छोड़ दिया

उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र में दक्षिण मध्य मुंबई के लोकसभा सदस्य राहुल शेवाले ने कहा ‘‘उनकी (आदिवासी) पृष्ठभूमि और सामाजिक क्षेत्र में योगदान पर विचार करते हुए मैं आपसे अनुरोध करता हूं कि मुर्मू का समर्थन करने की घोषणा करें और उसी के अनुरूप सभी शिवसेना सांसदों को ऐसा करने का निर्देश दें।”

बता दें कि राजनीति में आने से पहले मुर्मू टीचर थीं और उसके बाद वह ओडिशा की मंत्री बनीं और उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के तौर पर भी अपनी सेवा दी है।

अपने पत्र में शेवाले ने कहा किया कि दिवंगत बाल ठाकरे ने वर्ष 2007 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में राएनडीए (राजग) के राष्ट्रपति पद के प्रत्याशी का समर्थन नहीं किया था बल्कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) की प्रत्याशी और महाराष्ट्र निवासी प्रतिभा पाटिल का समर्थन किया। शेवाले ने कहा कि इसी प्रकार शिवसेना ने वर्ष 2012 में यूपीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार प्रणब मुखर्जी का समर्थन किया जबकि वह कांग्रेस नीत गठबंधन का हिस्सा नहीं थी।

गौरतलब है कि शिवसेना के लोकसभा में 18 और राज्यसभा में तीन सांसद हैं। शिवसेना का शिंदे खेमा पहले से ही मुर्मू को समर्थन देने के पक्ष में है।