3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मोदी विष्णु के तेरहवें अवतार! बाबरी का गुंबद ढहने पर भाग गए…’, संजय राउत ने किया कटाक्ष

Sanjay Raut on PM Modi Devendra Fadnavis: संजय राउत ने उस पोस्टर पर भी तंज कसा, जिसे हाल ही में बीजेपी ने तैयार किया है। जिसमें पीएम मोदी भगवान राम के साथ चलते दिख रहे है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 26, 2023

sanjay_raut_and_pm_modi.jpg

संजय राउत ने PM मोदी पर साधा निशाना

Maharashtra Politics: शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) सांसद संजय राउत ने एक बार फिर अपनी पूर्व सहयोगी बीजेपी की कड़ी आलोचना की और कहा कि बीजेपी हमें हिंदुत्व न सिखाए। राज्यसभा सांसद राउत ने बाबरी मस्जिद ढहाने की घटना का जिक्र करते हुए पीएम मोदी और देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा। उन्होंने उस पोस्टर पर भी तंज कसा, जिसे हाल ही में बीजेपी ने तैयार किया है। जिसमें पीएम मोदी भगवान राम के साथ राम मंदिर की ओर चलते दिख रहे है।

उद्धव ठाकरे के करीबी संजय राउत ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, आज जो लोग राम मंदिर की बात करते हैं, उन्हें बोलने दीजिए, इवेंट का आयोजन करने दीजिए। मंदिर तो भक्त ही जाता है। लेकिन हमारे देश में मंदिरों में जाने वाले एकमात्र वीआईपी पीएम मोदी ही हैं। यह भी पढ़े-‘बैंक्वेट हॉल जैसा है नया सांसद भवन, लेकिन सुरक्षा तो...’, संजय राउत ने सरकार पर बोला हमला


‘विष्णु का 13वां अवतार...’

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधते हुए राउत ने कहा की जो लोग बाबरी गुंबद ढहते ही भाग गए थे, वे अब योद्धा बनकर बोल रहे हैं। मुंबई में मीडिया से बातचीत के दौरान राउत ने यह बयान दिया है।

संजय राउत ने कहा, “जो लोग राम मंदिर के बारे में बात कर रहे हैं उन्हें आज बोलने दीजिए। वे जो कार्यक्रम करना चाहते हैं, उन्हें करने दीजिए। बीजेपी ने उन्हें (पीएम मोदी को) भगवान विष्णु का तेरहवां अवतार घोषित कर दिया है। सुनने में आ रहा है कि वे भगवान राम का हाथ पकड़कर उन्हें मंदिर में बैठाने जा रहे हैं। मंदिर में जाने वाला तो भक्त ही होता है, लेकिन इस देश में मंदिर जाने वाले एकमात्र वीआईपी मोदी हैं। वें भगवान विष्णु का 13वां अवतार बनकर भगवान श्रीराम की उंगली पकड़कर मंदिर तक ले जा रहे है।“

राम मंदिर को लेकर राउत ने फडणवीस पर भी तंज कसा है। उन्होंने कहा, जब राम मंदिर ढहा तब ये लोग कहां थे? तब बाला साहेब ठाकरे ने आगे आकर जिम्मेदारी ली थी। जो लोग बाबरी का गुंबद गिरते ही भाग गए थे, उन्होंने कहा था कि यह हमारा काम नहीं है, अब वे शूरवीर की भाषा बोल रहे हैं। तब वे कहां गए थे?

‘सारे डरपोक भाग गए थे’

संजय राउत ने कहा, 2024 के बाद सबको समझ आ जाएगा कि हिंदुत्व किसका है। ये सभी डरपोक जो बाबरी ढहने के बाद भाग खड़े हुए थे, हमें हिंदुत्व की शिक्षा न दें। तब तो उनके यह कहते-कहते पसीने छूट गये थे कि यह (बाबरी विध्वंस) उनका काम नहीं है। तब उनका सारा साहस कहां चला गया था?

‘बालासाहेब ने कहा था गर्व है‘

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा, ''जो लोग पूछ रहे हैं कि उद्धव ठाकरे का योगदान क्या है, वे बताएं कि उनका योगदान क्या है?... जब अयोध्या आंदोलन चल रहा था, तो जो लोग आज खुद को योद्धा मानते हैं, वे वहां से भाग गए और उस समय बालासाहेब ठाकरे आगे आए और कहा कि मुझे उन शिवसैनिकों पर गर्व है जिन्होंने राम मंदिर के लिए यह काम किया है...।''

Story Loader