शिवसेना के युवा नेता आदित्य ने कहा, हम सिर्फ घोषणाएं नहीं करते हैं। महाराष्ट्र के लोगों से यह हमारा वादा है, इसलिए हमने वचननामा तैयार किया है। उन्होंने कहा कि फूड ज्वाइंट पूरे राज्य में खोले जाएंगे। हमने आंकलन किया है कि फूड ज्वाइंट खोलने की लागत कितनी आएगी और इन पर कितने लोगों को रोजगार मिल सकता है। इसका मकसद लोगों को कम पैसे अच्छी क्वालिटी का भरपेट भोजन मुहैया कराना है।