7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BMC इलेक्शन में शिवसेना होगा फायदा! आदित्य ने तेजस्वी को मुंबई आने का दिया न्योता

महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमाया हैं। इस बीच बुधवार को शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। मुंबई बीएमसी इलेक्शन के मद्देनजर इस शिष्टाचार मुलाकात ने सियासी गर्मी को और बढ़ा दिया हैं। आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी यादव को मुंबई आने का न्योता भी दिया हैं।

2 min read
Google source verification
tejashwi_yadav_and_aaditya_thackeray.jpg

Tejashwi Yadav And Aaditya Thackeray

महाराष्ट्र में राजनीतिक माहौल गरमाया हैं। इस बीच बुधवार को शिवसेना (उद्धव गुट) के नेता आदित्य ठाकरे ने बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की है। शिवसेना ने कहा कि ये एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई है। शिव सेना के नेता आदित्य ठाकरे ने पार्टी के सांसद अनिल देसाई और प्रियंका चतुवेर्दी के साथ पटना में अपने दिन भर के दौरे के दौरान बिहार के नेताओं से मुलाकात की।

आदित्य ठाकरे का बिहार दौरा आगामी मुंबई बीएमसी चुनाव को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आदित्य ठाकरे ने कहा कि तेजस्वी यादव और मैं एक ही उम्र के हैं। हम तब से फोन पर बात कर रहे हैं जब मैं सरकार में था और वह विपक्ष में थे। यह भी पढ़े: पुणे में दूसरी शादी के लिए वाइफ को दिया जहरीला इंजेक्शन, कुछ महीने पहले ही हुआ था विवाह

BMC इलेक्शन के लिए मुंबई जाएंगे तेजस्वी यादव: बता दें कि मुंबई बीएमसी चुनाव को देखते हुए इस शिष्टाचार मुलाकात ने सियासी गर्मी को और बढ़ा दिया, क्योंकि मुंबई में बिहारी वोटर्स की भूमिका काफी महत्वपूर्ण है। आदित्य ठाकरे ने तेजस्वी यादव से महाराष्ट्र आने का न्यौता दिया तो वहीं मीडिया कर्मियों से बातचीत में तेजस्वी यादव ने कहा कि महाराष्ट्र में बीएमसी के चुनाव में भी हम सभी वहां जाएंगे।

बता दें कि अभी बीएमसी पर शिवसेना (उद्धव गुट) का कब्जा है और आगामी चुनाव में बिहारी मतदाताओं पर उसकी नजर है। बुधवार को शिवसेना (यूबीटी) नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि पिछली एमवीए सरकार के दौरान बिहार के लोगों के खिलाफ महाराष्ट्र में हिंसा की कोई घटना नहीं हुई थी। बुधवार को आदित्य ठाकरे ने पटना में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि एमवीए सरकार के दौरान, बिहारी लोगों के खिलाफ हिंसा की ऐसी एक भी घटना नहीं हुई थी। हम एक साथ रह रहे हैं और एक दूसरे का बहुत सम्मान कर रहे हैं।

शिवसेना के नेता आदित्य ठाकरे ने आगे कहा कि सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव बिहार में काफी बढ़िया काम कर रहे हैं। तेजस्वी और मैं देश के युवा नेता हैं और हम लंबी रेस के घोड़े हैं। हम फोन पर अक्सर बात करते थे और देश के विकास और राजनीति से जुड़े कई मामलों पर चर्चा भी करते थे और हमारी दोस्ती आगे भी जारी रहेगी।

वहीं, दूसरी तरफ बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि महाराष्ट्र में एमवीए सरकार को गिराने के लिए बीजेपी ने महाराष्ट्र में पैसे की भूमिका कैसे निभाई, यह सबने देखा। हमने बिहार में बीजेपी को अच्छा सबक सिखाया है। हमारा एक ही एजेंडा है, शांति और समृद्धि बनाए रखना। हमारा देश विकास पथ पर चलेगा। हम देश के विकास के वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करना चाहते हैं।