30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mumbai: कुर्ला बेस्ट बस हादसे का लाइव वीडियो, बस में लगे CCTV में कैद हुआ खौफनाक मंजर!

Kurla BEST bus accident Video : कुर्ला बेस्ट बस हादसे में सात लोगों की मौत हुई और 42 अन्य गंभीर तौर पर घायल हुए।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Dec 11, 2024

Kurla BEST bus accident Video

Mumbai BEST bus CCTV footage : मुंबई के कुर्ला बेस्ट बस एक्सीडेंट का नया वीडियो सामने आया है। जो बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (बेस्ट) उपक्रम के A-322 बस के अंदर लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है। सोमवार रात को हुए इस भयावह हादसे में सात लोगों की मौत हुई थी और कम से कम 45 लोग घायल हुए।

पुलिस ने इस हादसे को लेकर बेस्ट बस के ड्राइवर संजय मोरे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मोरे को कुर्ला कोर्ट ने 21 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। मोरे ने पूछताछ में बताया कि उसे इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चलाने का अनुभव नहीं था। जो इस हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। टक्कर इतना भीषण था कि बस के अगले हिस्से को भारी नुकसान पहुंचा है और उसकी कुछ खिड़कियों के शीशे भी टूट गए हैं। इस दुर्घटना में 22 वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए है।

कुर्ला बेस्ट बस हादसे का नया वीडियो आया सामने -

नशे में नहीं था चालक!

शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हादसा बेस्ट की इलेक्ट्रिक बस के ब्रेक फेल होने की वजह से नहीं हुआ है। बल्कि मानवीय भूल और उचित प्रशिक्षण के अभाव के कारण हुआ है। अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के समय संजय मोरे शराब के नशे में नहीं थे। हालांकि इसकी पुष्टि करने के लिए खून के नमूने जांच के लिए भेजे गए है।

यह भी पढ़े-तीन साल में 247 हादसे, कईयों की गई जान! मुंबई की बेस्ट बस से जुड़े चौंकाने वाले आंकड़े

मानवीय भूल या कुछ और...

इस बीच, मुंबई के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) के अधिकारियों ने संदेह जताया है कि बेस्ट बस दुर्घटना मानवीय भूल और उचित प्रशिक्षण के अभाव के कारण हुई है। सोमवार रात की घटना के तुरंत बाद वडाला आरटीओ की जांच टीम ने पाया कि ‘ओलेक्ट्रा’ निर्मित इलेक्ट्रिक बस के ब्रेक ठीक से काम कर रहे थे।

5 लाख रुपये देने की घोषणा

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) द्वारा संचालित बेस्ट उपक्रम की ई-बस ने सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कुर्ला (पश्चिम) में एस. जी. बर्वे मार्ग पर पैदल चल रहे यात्रियों और वाहनों को टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद बस चालक संजय मोरे (54) को गिरफ्तार कर लिया गया। मोरे के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है। वहीँ, राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़े-Mumbai Accident: कुर्ला बेस्ट बस हादसे में चौंकाने वाला खुलासा, विपक्ष ने की SIT जांच की मांग