
Pune Crime News : फादर्स डे (Fathers Day 2024) पर महाराष्ट्र के पुणे से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जहां चार साल की बच्ची के साथ उसके पिता ने कई दिनों तक अत्याचार किया। शख्स ने हैवानियत की हदें पार करते हुए मासूम को कई बार गर्म चाकू से भी दागा। स्कूल में रो रही बच्ची की काउंसलिंग के बाद घटना का खुलासा हुआ।
पुणे की भारती विद्यापीठ पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिता का नाम सुनील चौहान है। यह घटना 5 से 14 जून के बीच की है। आरोपी बच्ची का सौतेला पिता है।
पुलिस ने बताया कि कई दिनों से पीड़ित बच्ची स्कूल में रोती थी। इसलिए पिछले कुछ दिनों से टीचर की उस पर नजर थी। एक दिन जब टीचर ने बच्ची को पास बुलाया तो उसके हाथ पर जलने के जख्म थे। जब टीचर ने मासूम को प्यार से उसकी चोट के बारे में पूछा तो बच्ची ने आपबीती सुनाई।
पीड़ित लड़की की मां और पिता दोनों मजदूरी करते हैं। घटना की जानकारी लड़की की मां को पहले से थी। हालांकि, मां ने शुरू में इस घटना को नजरअंदाज किया, लेकिन सौतेले पिता का अत्याचार लगातार बढ़ता गया। इसके बाद मां ने भारती विद्यापीठ पुलिस में अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।
रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी पिता बच्ची के साथ अश्लील हरकतें भी करता था। शुरुआती जांच में यह भी पता चला है कि उसने लड़की का यौन उत्पीड़न किया। उसने मासूम को कई बार गर्म चाकू से चटके दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस घटना से लड़की दहशत में है।
Updated on:
16 Jun 2024 08:37 pm
Published on:
16 Jun 2024 08:35 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
