सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजीव पाटिल ने कहा कि हमें एक जीआर मिला है, जिसकी कॉपी हमने सभी जिला कलेक्टर्स को दे दी है, जिसमें किसानों और उनके बच्चों की जानकारी देने को कहा गया है। पाटिल ने कहा कि इन बच्चों की ग्रेजुएशन तक खर्चा ट्रस्ट वहन करेगा। बता दें सन् 1997 से लेकर अब तक महाराष्ट्र में 70,000 किसानों ने फसल बर्बाद होने के कारण खुदकुशी कर ली है।