भिवंडी. महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध के बावजूद पावरलूम सिटी (Powerloom City) भिवंडी (Bhiwandi) से मजदूरों का पलायन जारी है। ट्रेन नहीं मिल रही तो मजदूर पैदल ही उत्तर प्रदेश (UP), बिहार (Bihar), मध्य प्रदेश (MP) की ओर रवाना हो रहे हैं। पैदल गांव के लिए निकले 520 मजदूरों के लिए रविवार को 20 एसटी बसों की व्यवस्था की गई। राज्य परिवहन निगम (ST) की बसें प्रवासी मजदूरों (migrant laborer's) को मध्य प्रदेश की सीमा पर छोड़ देंगी। इसके बाद यह मजदूर राम भरोसे हैं। भिवंडी पुलिस ने गांव की ओर पैदल रवाना हुए मजदूरों की एसटी बसों में बैठाया।