28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नासिक-सिन्नर हाईवे पर हुआ भयानक हादसा, बस ने मारी गाड़ियों को टक्कर; 4 लोगों की मौत

महाराष्ट्र के नासिक-सिन्नर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 4 से 5 लोगों की मौत हो गई हैं। ये हादसा हाईवे पर शिंदे पलसे टोल नाका पर हुआ हैं। यहां पर तीन गाड़ियों में भीषण टक्कर हो गई। एक एसटी बस ने 3-4 वाहनों को उड़ा दिया। इसके बाद बस में आग लग गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Siddharth Raghuvanshi

•

Updated: 8 Dec 2022, 3:51 PM IST

accidentt.jpg

Accident

महाराष्ट्र के नासिक-सिन्नर हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। इस हादसे में में कम से कम 4 से 5 लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा हाईवे पर शिंदे पलसे टोल नाका पर हुआ। यहां पर तीन गाड़ियों में भयानक टक्कर हो गई। एक एसटी बस ने 3-4 वाहनों को उड़ा दिया। इसके बाद बस में आग लग गई। इस सड़क हादसे के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक 4 से 5 लोगों की मौत हो गई है।

हर साल इस हाईवे पर बड़ी संख्या में दुर्घटनाएं होती हैं और ओवर-स्पीडिंग इसका एक सबसे बड़ी वजह है। बीते 30 नवंबर को सुबह सिन्नर-शिरडी हाईवे पर एसयूवी गाड़ी के सड़क से फिसल जाने से दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से चोटिल हो गए थे। घायलों को नासिक शहर के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। पुलिस ने बताया कि हादसा देवपुर फाटा के पास सुबह करीब सात बजे हुआ था। इस हादसे में मरने वालों की पहचान मीरा भायंदर निवासी इंद्रदेव मोरया (28) और सत्येंद्र यादव (27) के तौर पर हुई थी। यह भी पढ़े: शिवसेना नेता ने दीपाली सय्यद पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- लोगों से करोड़ो रुपए ठगे

इस हादसे में बस ने दो बाइक सवारों को टक्कर मार दी और उनकी मौत हो गई और हादसे के बाद बस में अचानक आग लग गई। इससे यात्री किसी तरह जलती बस से कूद गए। विभाग नियंत्रक अरुण सिया ने बताया कि यात्री को मामूली चोट आई है।

बता दें कि पुलिस के मुताबिक एसयूवी गाड़ी के चालक ने एक मोड़ पर अपना कंट्रोल खो दिया और वाहन सड़क से फिसलकर 150 फुट दूर जा गिरा था। सड़क पर मौजूद राहगीरों ने फौरन एंबुलेंस को फोन किया था। जिसके बाद मृतकों और घायलों को सिन्नर और नासिक ले जाया गया था। वे सभी शिर्डी से साईं मंदिर में दर्शन कर लौट रहे थे। पुलिस ने बताया कि इंद्रदेव मोरया और सत्येंद्र यादव को नासिक के एक स्थानीय हॉस्पिटल ले जाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन दोनों को मृत घोषित कर दिया था।