2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठाणे: धीमी जांच से नाराज शख्स ने काटी उंगली, तो हरकत में आई पुलिस, 4 आरोपियों को दबोचा

Thane Ulhasnagar News: चारों आरोपियों को उल्हासनगर सत्र अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Aug 20, 2023

mumbai_police.jpg

अकोला में हिंसा

Man Chopping Off His Finger: महाराष्ट्र में भाई-भाभी की आत्महत्या मामले की धीमी जांच से नाराज शख्स ने कैमरे के सामने अपनी एक उंगली काट दी। इस हैरान करने वाले वाकिये का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया। पुलिस भी हरकत में आई और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पूर्व विधायक ज्योति कालानी (Jyoti Kalani) के पीए नंदकुमार ननावरे (Nandkumar Nanavare) और उनकी पत्नी उर्मिला के आत्महत्या मामले की जांच कर रही ठाणे क्राइम ब्रांच ने आखिरकार सुसाइड नोट में नामित आठ में से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह भी पढ़े-1284 kg में से सिर्फ मिला 40 kg सोना.... शरद पवार के करीबी ईश्वरलाल जैन पर करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान कमलेश निकम, नरेश गायकवाड, शशिकांत साठे और गणपत कांबले के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि निकम एनसीपी की उल्हासनगर इकाई (Ulhasnagar) के प्रवक्ता हैं और कालानी परिवार के करीबी हैं जबकि गायकवाड भी पार्टी पदाधिकारी हैं। साठे शिवसेना विधायक बालाजी किनिकर (Balaji Kinikar) के निजी सहायक (PA) हैं।

चारों आरोपियों को शनिवार को उल्हासनगर सत्र अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। क्राइम ब्रांच के सूत्रों ने बताया कि कुछ और आरोपी जल्द गिरफ्तार किये जाएंगे।

क्राइम ब्रांच की यह कार्रवाई तब हुई, जब शुक्रवार को नंदकुमार के भाई धनंजय ननावरे (Dhananjay Nanavare) ने इस मामले पर राज्य सरकार का ध्यान खींचने के लिए अपनी एक उंगली काट ली और इस कृत्य का एक वीडियो रिकॉर्ड किया। उन्होंने मामले में पुलिस की 'निष्क्रियता' का विरोध करने के लिए सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया। इसके बाद सीएम एकनाथ शिंदे ने पुलिस को मामले में कार्रवाई के आदेश दिए। जिसके बाद ठाणे क्राइम ब्रांच ने चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

ये वीडियो सतारा जिले के फलटण का बताया जा रहा है। धनंजय के भाई नंदकुमार अपने परिवार के साथ उल्हासनगर में रहते थे। वें पूर्व स्थानीय विधायक ज्योति कालानी के निजी सहायक रह चुके थे। तीन हफ्ते पहले उन्होंने अपनी पत्नी के साथ बंगले की छत से कूदकर कथित तौर पर सुसाइड कर लिया था।

Story Loader