11 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

catch_icon

प्लस

epaper_icon

ई-पेपर

profile_icon

प्रोफाइल

ठाणे में दर्दनाक हादसा, ब्रिज से नीचे गिरा स्कूटर, दो युवकों की मौके पर ही मौत

Thane Accident News: ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि कैसल मिल नाका के पास ब्रिज पर आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे स्कूटर हादसे का शिकार हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 24, 2023

Truck driver killed in road accident in Thane

ठाणे में सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत

Thane Majiwada News: मुंबई से सटे ठाणे शहर में मंगलवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हुआ, जिसमें दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार स्कूटर शहर के व्यस्त ब्रिज से नीचे गिर गया। इस दुर्घटना में स्कूटर पर सवार दो युवकों की जान चली गई।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि कैसल मिल नाका के पास ब्रिज पर आज तड़के करीब साढ़े तीन बजे स्कूटर हादसे का शिकार हुई। अधिकारी के अनुसार, 21 वर्षीय और 26 वर्षीय दोनों युवक स्कूटर से माजीवाड़ा की ओर से ठाणे जा रहे थे। यह भी पढ़े-मुंबई के झवेरी बाजार में फर्जी ईडी अधिकारियों ने मारा छापा, 25 लाख नकद और 3 किलो सोना लूटा

इस बीच, ब्रिज पर स्कूटर चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया था, जिसकी वजह से स्कूटर ब्रिज की सुरक्षा दीवार से टकराई और सीधे ब्रिज से नीचे गिर गई। अधिकारी ने बताया कि स्कूटर सवार दोनों लोग ऊंचाई से गिरने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल ठाणे सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट करने से पहले ही मृत घोषित कर दिया।

मृतकों की पहचान ठाणे शहर के लोकमान्य नगर निवासी प्रतीक विनोद मोरे (21) और उल्हासनगर शहर निवासी राजेश बेचनप्रसाद गुप्ता (26) के रूप में हुई है। दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। उधर, मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया है।