
महाराष्ट्र के ठाणे जिले के अंबरनाथ शहर के मोरीवली एमआईडीसी इलाके में स्थित कंपनी से कथित रासायनिक गैस के रिसाव से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि एमआईडीसी की एक केमिकल कंपनी से गुरुवार देर रात केमिकल गैस (Chemical Gas Leakage) का रिसाव हुआ। इस दौरान कंपनी बंद थी।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि संबंधित कंपनी द्वारा जानबूझकर गैस छोड़ा गया या लापरवाही से गैस रिसाव हुआ। हालांकि, इससे पूरे अंबरनाथ शहर (Ambernath News) में धुएं का साम्राज्य फैल गया। यह धुआं मध्य रेलवे पटरियों तक फैलने की खबर है। हालांकि अब गैस रिसाव पर नियंत्रण पा लिया गया है। लोगों को एहतियात के तौर पर घर के अंदर रहने की सलाह दी गई है।
मालूम हो कि अंबरनाथ शहर में धुआं फैलने से कई नागरिकों को आंखों में जलन और सांस लेने में परेशानी हुई। इस गैस रिसाव से कोई जनहानि नहीं हुई।
ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है और किसी के बीमार होने या अस्पताल में भर्ती होने की कोई खबर नहीं है।
गुरुवार रात करीब 11 बजे मोरीवली एमआईडीसी इलाके से तेज बदबू आने लगी। पूरे परिसर में धुंध छा गया। गड़बड़ी का अंदेशा होने पर स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। जिसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड के साथ ही नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। इस बीच, अंबरनाथ शहर में धुंध जैसी स्थिति पैदा हो जाने से अफरातफरी मच गई। लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है और धुंध भी कम हो रही है।
फायर ब्रिगेड कर्मियों ने धुंध के स्रोत की जांच की तो पाया कि यह एक रासायनिक कंपनी से हुआ है। कंपनी में फॉस्फोरस युक्त रसायन के कारण घना सफेद धुआं निकला, जो पूरे क्षेत्र में फैल गया। फ़िलहाल कंपनी में कामकाज रोक दिया गया है और जांच चल रही है।
Updated on:
13 Sept 2024 11:10 am
Published on:
13 Sept 2024 11:08 am
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
