2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठाणे: भिवंडी इमारत हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर हुई 4, मालिक पर केस दर्ज

Bhiwandi Building Collapse: मलबे से साढ़े चार वर्षीय बच्ची, 40 वर्षीय पुरुष और 26 वर्षीय महिला का शव मिला है, जबकि एक अन्य व्यक्ति का भी शव मलबे से निकाला गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Apr 30, 2023

bhiwandi_vardhman_building_collapses.jpg

भिवंडी हादसा: बिल्डिंग के मलबे में मिले 4 शव

Thane Bhiwandi Building Collapses: महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी में शनिवार दोपहर एक इमारत के अचानक ढह जाने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई। मलबे में से 14 लोगों को निकाला गया है। जबकि अब भी पांच से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। भिवंडी के पुलिस उपायुक्त नवनाथ धावले (Navnath Dhavle) ने बताया कि इमारत के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

ठाणे नगर निगम (टीएमसी) के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि मनकोली (Mankoli) के वलपाड़ा स्थित वर्धमान कंपाउंड में दो मंजिला इमारत शनिवार दोपहर करीब पौने दो बजे ढह गई। बचाव और राहत अभियान शुरू कर दिया गया है। कई लोगों के अभी मलबे में फंसे होने की आशंका है। ऊपरी मंजिल पर चार परिवार रहते थे, जबकि नीचे के तल पर मजदूर काम करते थे। यह भी पढ़े-महाराष्ट्र में बाइक से जा रहे शख्स पर बाघ ने किया हमला? 4 महीने में 10 इंसान बने शिकार

मलबे से साढ़े चार वर्षीय बच्ची, 40 वर्षीय पुरुष और 26 वर्षीय महिला का शव मिला है, जबकि एक अन्य व्यक्ति का भी शव मलबे से निकाला गया है। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

बचाव अभियान में श्वान दस्ते और दो अर्थ मूवर्स को लगाया गया है। अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा मोचन बल की टीम एवं दमकलकर्मियों समेत विभिन्न एजेंसियों के कर्मी बचाव अभियान में जुटे हैं।

बीती रात मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ितों से मुलाकात की। सीएम शिंदे ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपये मुआवजा देने की घोषणा की है और घायलों का मुफ्त में इलाज कराने का ऐलान किया है। साथ ही संबंधित अधिकारियों को भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने का आदेश दिया है। उन्होंने कहा, मैंने कलेक्टर और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया है कि वे उन इमारतों का सर्वेक्षण करें जो खतरनाक हैं और मानसून के मौसम में कभी भी गिर सकती हैं।

Story Loader