
Jail
Thane Kalwa Crime News: महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे जिले (Thane) में छोटी सी बात पर कहासुनी के बाद पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। ठाणे शहर के कलवा (Kalwa News) में 28 वर्षीय व्यक्ति ने अपने घर में बहस के बाद पत्नी को कथित तौर पर मार डाला। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर मनोहर आव्हाड ने बताया कि अनिल लक्ष्मण लोखंडे ने अपनी 25 वर्षीय पत्नी मीना की गला दबाकर हत्या कर दी। लोखंडे कलवा के इंदिरा नगर इलाके (Indira Nagar) में रहता है। पत्नी की हत्या के आरोप में पुलिस ने शुक्रवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। यह भी पढ़े-Pune News: जोमैटो से खाना डिलीवर करने आये शख्स ने लड़की से की गंदी हरकत, बोला- 'मैं तुम्हारे अंकल जैसा हूं'
पुलिस अधिकारी ने कहा कि दंपति अक्सर छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ते थे और शुक्रवार की तड़के आरोपी ने अपनी पत्नी का गला घोंट दिया। अधिकारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना के बाद से इलाके के लोग सकते में है।
Published on:
24 Sept 2022 09:25 pm
