
ठाणे में महिला कांस्टेबल का शव लटका मिला
Thane Latest News: मुंबई से सटे ठाणे जिले (Thane News) से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पुलिस स्टेशन के भीतर महिला कांस्टेबल ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उसका शव पुलिस स्टेशन के कमरे में लटकता मिला।
मिली जानकारी के मुताबिक, ठाणे शहर पुलिस (Thane City Police) के वागले एस्टेट डिवीज़न (Wagle Estate) के श्रीनगर पुलिस स्टेशन (Shri Nagar Police Station) के महिला कक्ष के अंदर महिला कांस्टेबल का शव फंदे से झूलता मिला। यह भी पढ़े-मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गुजरात के भरूच में पकड़ी ‘नशे’ की फैक्ट्री, 1026 करोड़ के ड्रग्स के साथ 7 गिरफ्तार
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 34 वर्षीय अनीता वहवाल के तौर पर हुई है और वह श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कार्यरत थी। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार दोपहर 1.30 बजे के बीच की है।
अधिकारी ने कहा कि कांस्टेबल अनीता महिला कक्ष के अंदर गयी और काफी देर तक बाहर नहीं आई। फिर उसे कॉल किया गया, लेकिन उसने रिसीव नहीं किया। थोड़ा और इंतजार करने के बाद एक अन्य महिला कांस्टेबल ने अंदर जाकर देखा तो उसे लटका पाया।
पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला है। पुलिस अधिकारीयों को अंदेशा है कि मृतक पुलिसकर्मी ने यह कदम घरेलू विवाद से तंग आकर उठाया है। फ़िलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया हैं। पुलिस ने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है, जिसके बाद ही मृतक कांस्टेबल अनीता की मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
Published on:
16 Aug 2022 05:51 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
