15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Dombivli: 10 करोड़ रुपये का लोन देने के नाम पर डॉक्टर समेत 4 लोगों से एक करोड़ की ठगी

Thane Dombivli News: शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने तीन अन्य लोगों को भी इसी तरह से ठगा है और कुल राशि 1 करोड़ 8 लाख 60 हजार रुपये है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Feb 25, 2023

,

,

Dombivli Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली में ठगी (Loan Fraud) का बड़ा मामला सामने आया है। ठाणे पुलिस ने बताया कि जिले के एक गांव के एक डॉक्टर और उसके तीन सहयोगियों से कथित तौर पर चेन्नई (Chennai) की एक कंपनी ने 10 करोड़ रुपये का लोन देने का वादा कर एक करोड़ रुपये से अधिक की ठगी की।

पुलिस ने बताया कि कर्ज धोखाधड़ी के पीड़ित डोंबिवली के पास सोनारपाड़ा गांव (Sonarpada Village Dombivli) के रहने वाले हैं। डॉ हर्षवर्धन ठाकुर (Dr Harshavardhan Thakur) द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत कंपनी और उसके निदेशक और फर्म से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। यह भी पढ़े-‘मुंबई में होगा सीरियल बम ब्लास्ट, विस्फोटक भी आ गया’, झूठी कॉल करने वाला पालघर से गिरफ्तार

शिकायत में पीड़ित हर्षवर्धन ठाकुर ने कहा कि दिसंबर 2020 में कंपनी व अन्य आरोपियों ने 10 करोड़ रुपये का कर्ज दिलाने का झांसा दिया। इसके आरोपियों ने पीड़ित से कई किश्तों में 82.50 लाख रुपये लिए, लेकिन कभी कर्ज की राशि नहीं दी। पीड़ित द्वारा जब कंपनी के खिलाफ आवाज उठाई गई तो कंपनी ने 30.30 लाख रुपये वापस कर दिए, लेकिन शेष राशि नहीं लौटाई।

शिकायत में कहा गया है कि कंपनी ने तीन अन्य लोगों को भी इसी तरह से ठगा है और कुल राशि 1 करोड़ 8 लाख 60 हजार रुपये है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामले की छानबीन चल रही है।