
मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ा हादसा
Maharashtra Road Accident: मुंबई (Mumbai News) के करीब कल्याण (Kalyan) में रहने वाले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। बुधवार रात मुंबई-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग (Mumbai-Ahmedabad National Highway) पर दहाणू के पास तेज रफ्तार कार एक मालवाहक ट्रक से टकरा गई। जिससे कार में सवार चार लोगों में से तीन की मौके पर ही मौत हो गई। पीड़ित परिवार गुजरात से मुंबई लौट रहा था।
बताया जा रहा है कि हादसे में मारे गए सभी लोग कल्याण निवासी एक ही परिवार के सदस्य हैं। हादसे में एक युवक बाल-बाल बच गया। हादसा तब हुआ जब कार गुजरात से मुंबई की ओर आ रही थी। मृतकों में श्री सत्यनारायण उर्फ बाबूशेठ अग्रवाल (80) शामिल हैं, जिन्होंने कल्याण के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं को संरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी पत्नी सुमित्रा (78), आशा दीपक अग्रवाल की भी मौके पर ही मौत हो गई। यह भी पढ़े-मुंबई के साईं भक्तों का नासिक में एक्सीडेंट, 2 की मौत, 7 गंभीर रूप से घायल
जबकि केतन अग्रवाल (25) बाल-बाल बच गए। दुर्घटना में केतन को गंभीर चोटें आई हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हादसा होते ही हाइवे पुलिस ने सभी घायलों को वहां से कासा उपजिला अस्पताल और फिर धुंदलवाडी के निजी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू करने से पहले बाबूशेठ, सुमित्रा, आशा को मृत घोषित कर दिया। जबकि केतन की हालत चिंताजनक है।
बताया जा रहा है कि अग्रवाल परिवार एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मारुति ब्रेजा कार से कल्याण से गुजरात गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे अहमदाबाद होते हुए उसी कार से मुंबई लौट रहे थे। तभी दहाणू क्षेत्र में तेज रफ्तार कार से चालक का नियंत्रण खो गया और वह पीछे से ट्रक से टकरा गई।
जानकारी के मुताबिक, तेज रफ्तार कार ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रही थी और चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। कार ट्रक के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसकी आवाज सुन ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे।
हादसे के बाद कुछ वाहन मदद के लिए रुक गए। हाईवे पुलिस भी मौके पर पहुंची। फिर चारों लोगों को कासा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। उसके बाद तीन लोगों को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत की पुष्टि हुई. माना जा रहा है कि एयर बैग खुलने की वजह से युवक की जान बची। इस घटना से कल्याण शहर में कोहराम मच गया है।
Published on:
01 Dec 2022 04:05 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
