4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane: आधी रात को शराब के लिए युवक से मांगे पैसे, नहीं देने पर बेरहमी से मार डाला

Thane Wagle Estate Crime: यह घटना ठाणे शहर के वागले एस्टेट के राम नगर इलाके में रविवार को हुई।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Oct 23, 2023

Wagle Estate murder.jpg

ठाणे में युवक की हत्या

Thane Murder: मुंबई से सटे ठाणे शहर में एक शख्स ने महज इसलिए युवक को मौत के घाट उतार दिया, क्योंकि पीड़ित ने उसे शराब पीने के लिए पैसे देने से मना कर दिया था। आरोपी पेशे से ड्राइवर है। उसने वेल्डर का काम करने वाले 29 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना वागले एस्टेट के राम नगर इलाके में रविवार को हुई। मृतक ने आरोपी को शराब खरीदने के लिए पैसे देने से इनकार कर दिया था, जिससे आग बबूला होकर उसने चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़े-मुंबई: कांदिवली में बहुमंजिला इमारत में भीषण आग, बच्चे समेत 2 लोगों की मौत, 3 घायल

श्रीनगर पुलिस थाने के निरीक्षक किरन कुमार कबाड़ी ने कहा, रविवार तड़के लगभग 1 बजे पीड़ित शौच के लिये अपने घर से बाहर निकला था। तभी उसकी मुलाकात 32 वर्षीय आरोपी से हुई। ड्राइवर के तौर पर काम करने वाला आरोपी भी उसी इलाके में रहता था।

अधिकारी ने बताया कि नशे में धुत आरोपी ने पीड़ित से शराब के लिए पैसे मांगे। लेकिन उसने पैसे देने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने पीड़ित पर चाकू से कई वार किये। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। मौके से खून से सना चाकू भी बरामद किया गया।

श्रीनगर पुलिस ने बाद में आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत केस दर्ज किया गया है। आरोपी को स्थानीय कोर्ट ने 26 अक्टूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा है। मामले की जांच जारी है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग