7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane: 500 रुपये के लिए पति-पत्नी में हुई लड़ाई, फिर किया सुसाइड का किया नाटक, गलती से चली गई जान

Thane Virar News: ठाणे पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय मृतक भगवान रामजी शर्मा अपनी 26 वर्षीय पत्नी चांदनीदेवी के साथ विरार पश्चिम में वीर सावरकर मार्ग (Veer Savarkar Marg) स्थित लक्ष्मी निवास भवन में रहते थे।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Sep 23, 2022

Husband accidentally hanged himself while quarreling with his wife for Rs 500 in Virar

500 रूपये के लिए पति ने पत्नी से झगड़ते वक्त गलती से लगा ली फांसी

Virar Crime News: मुंबई से सटे ठाणे जिले में हैरान करने वाली घटना घटी है। जहां एक व्यक्ति ने घर पर पत्नी को डराने की कोशिश के दौरान गलती से फांसी लगा ली। विरार पुलिस (Virar Police) ने दुर्घटनावश मौत की रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय मृतक भगवान रामजी शर्मा अपनी 26 वर्षीय पत्नी चांदनीदेवी के साथ विरार पश्चिम में वीर सावरकर मार्ग (Veer Savarkar Marg) स्थित लक्ष्मी निवास भवन में रहते थे। यह भी पढ़े-Thane: ‘ऑपरेशन गोल्ड रश’ के तहत भिवंडी में बड़ी तस्करी का भंडाफोड़, 10 करोड़ रुपये के 120 सोने के बिस्कुट जब्त

बताया जा रहा है कि दंपति बीते हफ्ते ही बिल्डिंग में शिफ्ट हुआ था। मृतक शर्मा भयंदर स्थित एक कपड़ा निर्माण इकाई में काम करता था। पुलिस के मुताबिक उसने अपनी पत्नी को कपड़े खरीदने के लिए 2,000 रुपये दिए थे। उस समय पत्नी ने 500 रुपये वापस करने का वादा किया था, लेकिन कपड़े खरीदने के बाद वह पति को पैसे लौटाने के लिए राजी नहीं हुई। इसी बात को लेकर दंपति में झगड़ा हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, “उसने (मृतक) पत्नी द्वारा 500 रुपये नहीं लौटाने पर आत्महत्या करने की धमकी भी दी। उसने फिर पत्नी को डराने के लिए खुद को बेडरूम के अंदर बंद कर लिया और जान देने की धमकी भी दी। हालांकि वह इस वक्त सिर्फ डराने की एक्टिंग कर रहा था, लेकिन फंदे का कपड़ा छत के पंखे में फंस गया।"

पुलिस के अनुसार, चांदनी देवी ने तुरंत पड़ोसियों को बुलाया, इसके बाद लोगों ने बेडरूम का दरवाजा तोड़ा तो उन्हें पंखे से लटका पाया। पड़ोसियों की मदद से शर्मा को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "बाद में चांदनीदेवी ने पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया।" उन्होंने आगे कहा, "हमने उसका बयान दर्ज किया है और यह आकस्मिक मृत्यु का मामला लग रहा है।"