
टीचर की पिटाई से छात्र की कलाई हुई फ्रैक्चर
Thane Kalyan News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक स्कूल में टीचर की पिटाई से दसवीं कक्षा (SSC Student) के एक छात्र की कलाई टूट (Fracture) गई है। जिसके बाद छात्र के माता-पिता ने टीचर के खिलाफ टिटवाला पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज करवाया है।
मिली जानकारी के मुताबिक, क्लास टीचर द्वारा डंडे से पीटे जाने के बाद एसएससी (SSC) के एक छात्र के हाथ में फ्रैक्चर हो गया था। पुलिस ने बताया कि घटना टिटवाला क्षेत्र (Titwala News) में स्थित शकुंतला विद्यालय (Shakuntala Vidyalay) में हुई। यह भी पढ़े-Mumbai: 'तो रात 10 बजे के बाद सभी मेल ट्रेनें रोक देंगे', NCP नेता जितेंद्र आव्हाड ने दी धमकी; जानें पूरा मामला
वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने बताया कि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच जारी है। वहीँ, स्कूल प्रशासन ने भी स्पष्ट किया है कि जांच पूरी होने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।
पीड़िता की मां के मुताबिक गुरुवार को उनके बेटे का अपने एक सहपाठी से ब्रेक के दौरान विवाद हो गया था। जिसकी शिकायत क्लास टीचर के पास गयी। फिर टीचर ने दोनों पक्षों की बात सुनने की बजाय डंडे से पीटना (शिकायकर्ता के बेटे को) शुरू कर दिया, जिससे उसकी कलाई की हड्डी में चोट लग गयी और सूजन आ गई।
छात्र जब घर पहुंचा तो उसके माता-पिता को घटना की जानकारी मिली, फिर उन्होंने बेटे को डॉक्टर को दिखाया, जिसके बाद एक्स-रे से पता चला कि पीड़ित की कलाई की हड्डी (Wrist Bone) में फ्रैक्चर है।
फिर पीड़िता के माता-पिता ने पुलिस से संपर्क किया और क्लास टीचर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। घटना के बाद स्कूल प्रबंधन ने भी टीचर के खिलाफ आंतरिक जांच के आदेश दिए हैं। हालांकि इस मामले में अभी टीचर का पक्ष का पता नहीं चल पाया है।
Published on:
28 Aug 2022 06:09 pm

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
