12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane: ट्यूशन जा रहे उद्योगपति के बेटे का अपहरण, 2 करोड़ की फिरौती मांगी, 300+ पुलिसकर्मियों की टीम ने बचाया

Thane Dombivli News: एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो करोड़ रुपये की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने इस केस के सिलसिले में पकड़े गए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 14, 2022

maharashtra_police.jpg

मुंबई पुलिस

Dombivli Manpada News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उद्योगपति के 12 वर्षीय बच्चे को गुजरात (Gujarat) से अपहरणकर्ताओं के चंगुल से सुरक्षित छुड़ा लिया गया है। फिरौती के लिए अगवा किए गए नाबालिग लड़के को मनपाड़ा पुलिस (Manpada Police) और अन्य पुलिस स्टेशनों की टीमों द्वारा 74 घंटे के संयुक्त तलाशी अभियान के बाद पड़ोसी राज्य से बचाया गया। इस मामले में तीन महिलाओं समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दो करोड़ रुपये की फिरौती के लिए बच्चे का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने इस केस के सिलसिले में पकड़े गए पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। यह भी पढ़े-Pune: पुणे में डबल मर्डर से सनसनी, 10 लोगों ने घेरकर धारदार हथियार से काटा, सभी आरोपी फरार

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त दत्तात्रेय शिंदे ने बताया कि डोंबिवली एमआईडीसी में रूद्र झा (Rudra Jha) ट्यूशन पढ़ने के लिए नौ नवंबर को सुबह आठ बजे घर से निकला था। रूद्र को सुबह 10 बजे घर लौटना था, इसके बजाय उसके माता-पिता को अज्ञात व्यक्तियों से फिरौती का फोन आया। तब जाकर रूद्र के अपहरण की बात पता चली। उन्होंने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने फोन करके बच्चे के पिता से पहले एक करोड़ रुपये और बाद में दो करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।

डोंबिवली (Dombivli) के व्यवसायी लड़के के पिता रंजीत झा (42) ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 363, 364 (ए) और 385 के तहत मनपाड़ा पुलिस में केस दर्ज करवाया। जिसके बाद पुलिस की कई टीमें बच्चे की तलास्ग में जुट गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 300 से अधिक पुलिसकर्मियों को बच्चे की तलाश में लगाया गया था। शिंदे ने बताया कि बच्चे और आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को जवाहर, नासिक, पालघर आदि जगहों पर भेजा गया था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी जंगल में हैं, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की जानकारी देने वाले को 50,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की।

लेकिन बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि इस मामले का एक आरोपी पालघर का निवासी है और वह एक टेम्पो में सामान लेकर गुजरात के सूरत गया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने उस टेम्पो चालक का पता लगाया और 11 नवंबर को बच्चे और आरोपी का पता चला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे को सूरत से सुरक्षित बरामद कर लिया गया है और उसे उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है। बच्चे के अपहरण में शामिल मुख्य आरोपी फरहादशाह रफाई (Farhadshah Rafai) के खिलाफ डबल मर्डर समेत पहले भी कई मामले दर्ज हैं।