
भाईंदर में रेलवे पुल से गिरी महिला
Bhayander Nalasopara News: मुंबई से सटे ठाणे जिले से चौंकाने वाली घटना सामने आई है। शुक्रवार को नालासोपारा (Nalasopara) की रहने वाली 16 वर्षीय लड़की ने भायंदर रेलवे क्रीक (Bhayander Railway Creek) से कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। हालांकि स्थानीय मछुआरों की मदद से लड़की की जान बचाई गई। यह पूरी घटना मोबाइल कैमरे में भी कैद हो गई।
जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम करीब चार बजे नायगांव और भायंदर रेलवे स्टेशनों को जोड़ने वाले भायंदर खाडी रेलवे पुल पर एक युवती गयी। वह काफी देर तक भायंदर और नायगांव रेलवे स्टेशनों के बीच बने पुल पर खड़ी रही, जिस वजह से खाड़ी में मछली पकड़ रहे मछुआरों की नजर उसपर पड़ी। तभी कुछ मछुआरों ने उसे आवाज देकर वहां खड़े होने का कारण पूछा। हालांकि, उसने कोई जवाब नहीं दिया। यह भी पढ़े-Nagpur: 15 साल के वेदांत ने कर दिखाया बड़ा कारनामा, टैलेंट देख अमेरिकी कंपनी ने ऑफर की 33 लाख की नौकरी
इस बीच लड़की की इस हरकत की जानकारी रेलवे पुलिस को दी गयी। हालांकि इससे पहले उसके पास कोई पहुंचता वह पानी में कूद गई। लेकिन वहां मौजूद मछुआरों ने उसकी जान बचा ली। फिर छोटी नाव की मदद से लड़की को किनारे पर लाया गया। उसके बाद बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जैसल पार्क (Jesal Park) पुलिस ने कहा कि लड़की ने अपने इस कदम का कोई कारण नहीं बताया है। लड़की का कहना है कि वह रेलवे पुल से फिसल कर खाड़ी में जा गिरी। फ़िलहाल पुलिस ने उसे चेतावनी देकर उसके माता-पिता को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
Published on:
24 Jul 2022 04:58 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
