16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Thane News: बच्चा चोरी की झूठी अफवाहों से ठाणे में हडकंप, एक महिला की बेरहमी से हुई पिटाई

मुंबई में बच्चा चोरी की झूठी अफवाहों से हडकंप मचा हुआ है। इसी बीच ठाणे में भी ऐसी अफवा फैलने से कई सारे सवाल खड़े हो गए हैं। इस दौरान शक के चलते एक महिला की पिटाई की गई है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification
Man Commits Suicide Due to Extra Marital Affair as his girl friend is Forcing him for Marriage

एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का दुखद अंत

Thane Crime News: मुंबई में बच्चा चोरी की झूठी अफवाहों से फिलहाल हडकंप मचा हुआ है। इन सब के बीच ऐसी ही अफवा ठाणे में भी फैली है। जिसके चलते एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई है। यह पूरी घटना गुरुवार रात को हुई है। पुलिस ने महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

ठाणे के कलवा के विटावा इलाके में गुरुवार की रात एक महिला की बेरहमी से पिटाई की गई है। इस महिला पर बच्चा चोरी की अफवाह के कारण हमला किया गया। लोगों को शक था कि महिला बच्चा अपहरणकर्ताओं के एक गिरोह से ताल्लुक रखती है। इस वाकये की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची कलवा पुलिस ने उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है।

यह भी पढ़ें-Pune News: पुणे में चाकू की नोंक पर रिक्शा चोरी के मामले से हडकंप, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

गौर हो कि जब यह महिला विटावा के सूर्यनगर इलाके से गुजर रही थी तभी इलाके की कुछ महिलाओं ने उसे रोक लिया। इस दौरान कोई जवाब नहीं मिलने पर बच्चों के अपहरण की अफवाह के कारण महिलाओं ने उसके साथ मारपीट की। कलवा पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस का कहना है कि इस दौरान किसी बच्चे का अपहरण नहीं हुआ। साथ ही किसी ने महिला के खिलाफ शिकायत भी दर्ज नहीं कराई है। पुलिस ने कहा कि अफवाहों के कारण ही लोगों ने उसे पीटा है। इससे पहले मुंबई के 92 पुलिस स्टेशनों में बच्चा चोरी की अफवाहों की खबरें सामने आई है। पुलिस ने ऐसी अफवाहों पर विश्वास न देने के आदेश दिए हैं।