
ठाणे के मॉल में पिटाई के मामले में जितेंद्र आव्हाड गिरफ्तार
Jitendra Awhad Arrested: राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के नेता जितेंद्र आव्हाड (Jitendra Ahwad) को शुक्रवार को ठाणे (Thane) के वर्तक नगर पुलिस (Vartak Nagar Police) ने गिरफ्तार किया है। मराठी फिल्म "हर हर महादेव" (Har har Mahadev) की स्क्रीनिंग को जबरदस्ती बंद करने के लिए आव्हाड और उनके समर्थकों के खिलाफ हाल ही में मामला दर्ज किया गया था। महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आव्हाड व उनके समर्थकों पर फिल्म देखने आये एक दर्शक से मारपीट करने के भी आरोप लगे है।
खबरों के मुताबिक, एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड और उनके समर्थकों ने मराठी फिल्म देखने आए लोगों के साथ मारपीट की। इसका वीडियो भी इन्टरनेट पर वायरल हुआ है। एनसीपी नेता का आरोप है कि फिल्म छत्रपति शिवाजी महाराज (Chhatrapati Shivaji Maharaj) के इतिहास को विकृत करती है। शुक्रवार को आव्हाड और एनसीपी के कुछ कार्यकर्ताओं को पूछताछ के लिए वर्तक नगर थाने में बुलाया गया था और फिर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पढ़े-Maharashtra: 'हर हर महादेव' फिल्म पर बवाल से दहशत में थिएटर मालिक, नासिक में सभी शो रद्द
स्क्रीनिंग जबरन बंद करवाने और मारपीट का आरोप
ठाणे के विवियाना मॉल (Viviana Mall) में मल्टीप्लेक्स में सोमवार को 'हर हर महादेव' की स्क्रीनिंग जबरन बंद करवाने और दर्शक के साथ मारपीट के आरोप में एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड और उनके समर्थकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। वर्तक नगर पुलिस ने आईपीसी की धारा 141,143,146,149,323,504 के तहत एफआईआर दर्ज की। हालांकि मामले में अब जाकर गिरफ्तारी शुरू हुई है।
फडणवीस ने कार्रवाई की बात कही थी
विवियाना मॉल में एनसीपी नेता के हंगामे पर डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। फडणवीस ने कहा, 'मैंने हर हर महादेव फिल्म नहीं देखी है। मुझे नहीं पता कि इसमें क्या विवाद है। अगर कोई विरोध करना चाहता है तो लोकतांत्रिक तरीके से किया जाना चाहिए। अगर किसी को फिल्म को लेकर आपत्ति है तो वह इसे औपचारिक तरीके से उठाएं, लेकिन अगर कोई थिएटर में घुसकर इस तरह से लोगों की पिटाई करता है तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्रवाई की जाएगी।"
हालांकि, जितेंद्र आव्हाड ने अपनी गिरफ्तारी को 'सत्ता का दुरुपयोग' करार दिया है। आव्हाड उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार में सोलापुर (Solapur) के संरक्षक मंत्री थे। वह ठाणे शहर के मुंब्रा-कलवा निर्वाचन (Mumbra-Kalwa Constituency) क्षेत्र से विधानसभा के सदस्य हैं।
Published on:
11 Nov 2022 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
