
मीरा भयंदर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
Prostitution Racket Mira Bhayandar: मुंबई के करीब मीरा भयंदर शहर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने वेश्यावृत्ति में लिप्त एक महिला को गिरफ्तार किया है। जबकि तीन लड़कियों को मौके से छुड़ाया है। स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।
ठाणे जिले के मीरा भयंदर शहर में एक रिसॉर्ट (Thane Resort Sex Racket Busted) में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करने में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में 27 साल की एक महिला को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान 20 साल से कम उम्र की तीन युवतियों को बचाया गया है। यह भी पढ़े-पुणे में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, राजस्थानी एक्ट्रेस समेत दो रूसी मॉडल गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी महिला का नाम आरतीदेवी पंकजकुमार लहर है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपी महिला मीरा-भाइंदर के उत्तन इलाके के एक रिसॉर्ट में देह व्यापार का काला कारोबार चला रही है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को फर्जी ग्राहक भेजकर रंगे हाथ पकड़ लिया।
आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 370 (3) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस इस देह व्यापार रैकेट में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।
हाल ही में मुंबई पुलिस ने वर्सोवा में ब्यूटी सैलून और स्पा के नाम पर चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया था। यह ऑपरेशन वर्सोवा पुलिस यूनिट द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की देखरेख में किया गया था।
Published on:
02 Feb 2024 08:22 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
