
विरार में मैनहोल में गिरकर महिला की मौत
Navi Mumbai Rabale MIDC: ठाणे (Thane News) के रबाले एमआईडीसी (Rabale News) में सीवरेज चेंबर (गटर) की सफाई के दौरान रसायनों की तेज गंध के कारण दम घुटने से तीन मजदूर बेहोश हो गए। बताया जा रहा है कि जिसमें से दो लोगों ने दम तोड़ दिया है। जबकि एक मजदुर की हालत चिंताजनक बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, इस हादसे के संबंध में रबाले एमआईडीसी थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने साइट सुपरवाइजर दत्तात्रेय गिरधारी को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा शनिवार दोपहर रबाले एमआईडीसी में प्रोफॅब कंपनी के सामने सड़क पर हुआ। इस क्षेत्र में गटर जाम हो गया था। इसलिए सीवरेज चेंबर की सफाई का जिम्मा बिटकॉन ऑफ इंडिया कंपनी को दिया गया। यह भी पढ़े-श्रद्धा के 35 टुकड़े हुए, तुम्हारे 70 टुकड़े करेंगे... महाराष्ट्र में लिव-इन पार्टनर ने दी युवती को धमकी
इसी क्रम में मौके पर सुपरवायझर दत्तात्रेय गिरधारी मजदूरों के साथ वहां गए। चेंबर की सफाई के लिए एक के बाद एक मजदूर गटर में उतरे। जानकारी के अनुसार, विजय होडसा (29), संदीप हांबे (35) और सोनोत होडसा गटर के चेंबर में उतर गए, जबकि मुर्तुजा शेख (30) चेंबर के बाहर मदद के लिए खड़े थे। तीनों ने जैसे ही चेंबर की सफाई शुरू की, इसी दौरान अचानक केमिकल की तेज गंध आने लगी।
इस दमघोटू बदबू से तीनों बेहोश होकर चेंबर में गिर पड़े। जैसे ही शेख को इस बात की भनक लगी, उसने स्थानीय लोगों की मदद से सभी को चेंबर से बाहर निकाला। लेकिन अस्पताल में इअलाज से पहले ही डॉक्टरों ने विजय और संदीप को मृत घोषित कर दिया। जबकि सोनोत की हालत गंभीर है और उनका इलाज चल रहा है।
पुलिस ने साइट सुपरवाइजर दत्तात्रेय गिरधारी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उसे 8 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। इस हादसे से फिर यह बात सामने आई है कि कंपनियां खतरनाक रासायनिक पदार्थों को खुलेआम नालों में छोड़ रही है।
Published on:
06 Dec 2022 02:21 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
