मुंबई

ठाणे में बारिश ने मचाया कोहराम, 2 की मौत, 4 जख्मी, मौसम विभाग ने दी भारी बारिश की चेतावनी

Thane Rains: ठाणे जिले के भिवंडी में आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब हुई। इस हादसे में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। ठाणे में आज सुबह साढ़े 8 बजे से अब तक 41.76 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

2 min read
Jul 14, 2023
ठाणे में भारी बारिश के कारण कई दुर्घटनाएं

Thane Rain Alert: महाराष्ट्र के मुंबई और ठाणे जिलों में मॉनसून के सक्रिय होने की वजह से शुक्रवार को भारी बारिश हुई। मौसम विभाग (IMD) ने आज मुंबई, ठाणे, पालघर, रायगढ़ समेत महाराष्ट्र के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीँ, ठाणे जिले में बारिश से जुड़ी अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत होने की खबर है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ठाणे जिले में आज एक फ्लैट की छत का हिस्सा गिरने से 46 वर्षीय एक महिला की जान चली गई। इस हादसे में मृतक महिला की चार बेटियां जख्मी हो गई है। जबकि एक अन्य हादसे में कंक्रीट का छज्जा गिरने से एक महिला की मौत हो गई। यह भी पढ़े-Weather Alert: मॉनसून फिर हुआ सक्रिय, मुंबई-ठाणे में झमाझम बारिश शुरू, IMD ने जारी किया अलर्ट

अधिकारियों ने बताया कि उत्तान कस्बे के पाटन बंदर इलाके में एक आवासीय इमारत में आज तड़के सवा चार बजे एक फ्लैट की छत का हिस्सा गिर गया। हादसे में सुनीता बोर्जेस की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 12 से 25 साल उम्र की उनकी चार बेटियां घायल हो गईं। हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के कर्मचारी व अधिकारी फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

वहीँ, दूसरी घटना ठाणे जिले के भिवंडी में आज दोपहर डेढ़ बजे के करीब हुई। इस हादसे में 55 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि भिवंडी के खादीपुर में एक इमारत की खिड़की का छज्जा गिरने से उसके नीचे खड़ी महिला की जान चली गई। मृतका की पहचान शहनाज जहीर अंसारी के तौर पर हुई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए इंदिरा गांधी अस्पताल भेजा गया है। फ़िलहाल पुलिस ने दोनों ही हादसों में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया है और जांच चल रही है। ठाणे नगर निगम के मुताबिक, ठाणे में आज सुबह साढ़े 8 बजे से अब तक 41.76 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई है।

Published on:
14 Jul 2023 09:23 pm
Also Read
View All

अगली खबर