
मुंबई में 8 साल की मासूम से रेप
Thane Crime News: मुंबई के पड़ोसी जिले ठाणे से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 14 वर्षीय लड़की को गर्भवती करने के आरोप में उसके 40 वर्षीय स्पोर्टस कोच गिरफ्तार किया है। आरोपी नवी मुंबई के घनसोली (Ghansoli News) इलाके में रहता है और उसे पीड़ित लड़की का परिवार अच्छे से जानता हैं।
आरोपी ने आउटडोर खेल की कोचिंग देते समय कथित तौर पर नाबालिग से बलात्कार किया। पुलिस ने कहा कि 16 अगस्त से 18 सितंबर के बीच आरोपी कोच ने एक रेजिडेंसियल कॉम्प्लेक्स के स्पोर्टस एरिया के पास लड़की का कई बार यौन उत्पीड़न किया। यह भी पढ़े-शॉर्ट स्कर्ट में उत्तेजक डांस को अश्लीलता नहीं मान सकते, बॉम्बे हाईकोर्ट ने रद्द की FIR
घटना का पता तब चला जब पीड़ित लड़की ने पेट दर्द की शिकायत की और परिवार वाले उसे जांच के लिए अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने जब लड़की की सोनोग्राफी को तो उसके सात सप्ताह की गर्भवती होने का पता चला।
इसके बाद अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिस को सूचित किया और घटना से अवगत करवाया। जिसके बाद पुलिस की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। बाद में नाबालिग को विश्वास में लेकर पूछताछ की गयी तो उसने सारा सच बता दिया। पुलिस ने बताया कि उसने खुलासा किया कि उसके खेल कोच ने एक महीने के दौरान उसके साथ कई बार यौन संबंध बनाये।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने टीम गठित की गयी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी कोच के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं और पॉस्को एक्ट के तहत बलात्कार का केस दर्ज किया गया है।
Published on:
13 Oct 2023 08:16 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
