30 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठाणे में 2 दिन पानी की कटौती! जानें- किन इलाकों में कब नहीं आएगा पानी

Water Cut in Thane: जलापूर्ति बहाल होने के बाद भी कुछ इलाकों में पानी का दबाव कम रह सकता है।

2 min read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Jan 18, 2024

water_cut_in_mumbai_thane.jpg

ठाणे में पानी की कटौती

Thane Bhiwandi Water Cut: ठाणे में अगले 48 घंटे पानी की कटौती होने वाली है। जिस वजह से शहर के निवासियों को पानी की कमी का सामना करना पड़ सकता है। ठाणे के कुछ हिस्सों में नगर निगम की ओर से होने वाली पानी की सप्लाई ठप रहेगी। इस दौरान मेंटेनेंस एवं अन्य कार्य किये जाएंगे। ठाणे के मुंब्रा, दिवा, कलवा, मजीवड़ा और वागले (कुछ क्षेत्रों में) वार्ड समिति में पानी की आपूर्ति महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम की ओर से की जाती है।

जानकारी के मुताबिक, कटाई नाका से कल्याण फाटा तक बारवी गुरूत्व चैनल की तत्काल मरम्मत काम के चलते आज (गुरुवार) रात 12 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक 24 घंटे के लिए जलापूर्ति बंद रहेगी। साथ ही नगर पालिका और स्टेम प्राधिकरण द्वारा शुक्रवार सुबह 9 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे तक 24 घंटे का शटडाउन घोषित किया गया है। इस दौरान, रखरखाव और मरम्मत से जुड़े कई काम किये जाएंगे। यह भी पढ़े-PM मोदी का सोलापुर दौरा, महाराष्ट्र की झोली में डालेंगे 2 हजार करोड़ की 8 अमृत परियोजनाएं


कहां-कहां होगी पानी की कटौती?

ठाणे नगर निगम के तहत महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम जल आपूर्ति योजना के मेंटेनेंस काम के दौरान दिवा, मुंब्रा (वार्ड नंबर 26 और 31 के हिस्से को छोड़कर) और कलवा वार्ड समिति के सभी हिस्सों में और वागले वार्ड समिति में रूपादेवी पाडा, किसननगर नंबर-2 नेहरू नगर और मानपाड़ा वार्ड समितियों के अंतर्गत कोलशेत खालचा गांव में पानी की आपूर्ति 24 घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहेगी।

वहीँ, शुक्रवार को मरम्मत कार्य के दौरान घोड़बंदर रोड, लोकमान्य नगर, वर्तकनगर, साकेत, रितुपार्क, जेल तलाव, गांधीनगर, रुस्तमजी, सिद्धांचल, इंदिरानगर, रूपादेवी, श्रीनगर, समतानगर, सिद्धेश्वर, इटरनिटी, जॉनसन, मुंब्रा और कलवा के कुछ हिस्सों में 24 घंटे के लिए पानी की आपूर्ति बंद रहेगी।

भिवंडी में नहीं आएगा पानी

भिवंडी स्टेम कंपनी के दैनिक रखरखाव कार्य के लिए शुक्रवार सुबह 9 बजे से शनिवार सुबह 9 बजे तक पानी की आपूर्ति ठप रहेगी। इस दौरान गोकुलनगर, इंदिरानगर, कल्याण रोड, ठाणगेआली, तीनबत्ती, शिवाजीनगर स्टाफ क्वाटर्स, खडक रोड, गुरुचरणपाडा, अजमेरनगर, पटेल कंपाउंड, शमा नगर, साईनाथ सोसायटी, अंजूरफाटा, देवजीनगर, नारपोली, विठ्ठलनगर, सोनीबाई, खलीक, फैजान व मेहता कंपाउंड, रोशन बाग, देऊनगर, टावरे कंपाउंड, भंडारी कंपाउंड, नारपोली गाव, देवजीनगर, निजामपुरा, इस्लामपुरा, आमपाडा, अवचितपाडा, म्हाडा कॉलनी, शास्त्रीनगर, नेहरूनगर, कोंडाजी वाडी, चव्हाण कॉलनी, टेमघर क्षेत्र में पानी नहीं आएगा।

Story Loader