5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

ठाणे के हजारों घरों में नहीं आएगा पीने का पानी! जानें- किन इलाकों में कब होगी कटौती

Thane Water Cut: प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से पर्याप्त पानी स्टोर कर रखने और इसका विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

मुंबई

image

Dinesh Dubey

Nov 22, 2023

water_cut_in_mumbai.jpg

मुंबई के हजारों घरों में 18 दिसंबर को पानी की कटौती

Water Cut in Thane: ठाणे के कई हिस्सों में पीने के पानी की कटौती होने वाली है। भातसा नदी पर बने पिसे बांध से ठाणे नगर निगम (टीएमसी) को प्रतिदिन 250 एमएलडी पानी की आपूर्ति की जाती है। टीएमसी के एक अधिकारी ने कहा कि पिसे बांध के न्यूमेटिक गेट सिस्टम में मरम्मत कार्य के कारण पानी की आपूर्ति 10 प्रतिशत कम हो जाएगी।

पानी की कटौती से कोपरी, हजुरी, गांवदेवी, पंचपखाड़ी, टेकडी बंगला, किसन नगर (1 व 2) और भटवाड़ी जैसे आवासीय क्षेत्र और मुंब्रा, कलवा और दिवा के कुछ हिस्से प्रभावित होंगे। दरअसल पिसे में न्यूमेटिक गेट सिस्टम में एयर ब्लैडर को बदलने का काम मुंबई नगर निगम (बीएमसी) 20 नवंबर से 2 दिसंबर 2023 तक करेगी। यह भी पढ़े-मुंबई-ठाणे में पानी की कटौती! इन इलाकों में 24 घंटे तक नहीं होगी सप्लाई, जानें वजह

बताया जा रहा है कि इस वजह से बांध से पानी की सप्लाई कम हो जायेगा। इसलिए, बीएमसी ठाणे नगर पालिका को की जाने वाली जल आपूर्ति में 10 प्रतिशत की कटौती करेगी। इस दौरान हजारों घरों में पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी।

किन इलाकों में कब नहीं आएगा पानी?

सोमवार- ब्रह्मांड, बालकुम

मंगलवार- घोडबंदर रोड

बुधवार- गांधीनगर

गुरुवार- उन्नती, सरकारपाडा, सिद्धांचल

शुक्रवार- मुंब्रा (रेतीबंदर)

शनिवार- समतानगर

रविवार- दोस्ती आकृती

सोमवार- जेल क्षेत्र

मंगलवार- जॉनसन, अनंत काल

बुधवार- साकेत, रुस्तमजी

गुरुवार- सिद्धेश्‍वर

शुक्रवार- कलवा, खारेगाव, आतकोणेश्वर नगर (4)

शनिवार- इंदिरानगर

रविवार- ऋतू पार्क

प्रभावित क्षेत्रों के निवासियों से पर्याप्त पानी स्टोर कर रखने और इसका विवेकपूर्ण उपयोग करने की अपील की जाती है।