इस बात से गुस्साया विक्रम पार्टी में मौजूद अपने बॉस से झगड़ने लगता है, अमृता उसे वहां से हटने को कहती है, और विक्रम उसे थप्पड़ मार देता है। इसके बाद पहले तो अमृता खुद से लड़ती दिखती है, उसके बाद वह विक्रम से लड़ती है। अमृता की कहानी के साथ ही उसकी मां (रत्ना पाठक), उसकी वकील (माया सराओ), उसकी सास (तन्वी आजमी), उसके पड़ोसी (दिया मिर्जा) उसके भाई की प्रेमिका और उसकी नौकरानी की कहानी चलती है। ये सभी कहीं न कहीं स्त्री होने का कर्ज चुका रही होती हैं। पूरी कहानी जानने के लिए फिल्म देखनी होगी।