
मुंबई. चकाचौंध भरे बॉलीवुड में कास्टिंग काउच का मामला सामने आया है। फिल्म में काम दिलाने के नाम पर एक अभिनेत्री को प्रोड्यूसर के साथ रात गुजारने के लिए कहा गया। अभिनेत्री ने मान-सम्मान से समझौता नहीं किया। उसने सबक सिखाने का फैसला किया। उसने इसकी सूचना महाराष्ट्र नव निर्माण सेना (मनसे) के सिने विंग को दी। तय समय पर अभिनेत्री ठाणे के घोड़बंदर इलाके में स्थित फार्म हाउस पहुंची। पीछे-पीछे मनसे सिने विंग के कार्यकर्ता भी पहुंचे। फार्म हाउस में चार लोग मौजूद थे। पहले इन सभी की पिटाई की गई। इसके बाद पुलिस के हवाले किया गया। आरोपियों के पास से एक तमंचा भी मिला है। मामला मराठी फिल्मों की एक स्ट्रगलिंग अभिनेत्री से जुड़ा है। अभिनेत्री ने इसकी जानकारी मनसे सिने विंग के उपाध्यक्ष को दी। मनसे सिने विंग के अध्यक्ष अमेय खोपकर ने घटना का वीडियो शुक्रवार को वायरल किया। आरोपियों में एक शिवसेना कार्यकर्ता भी शामिल है।
खुश करोगी तो रोल
अभिनेत्री ने बताया कि मुझे फिल्म में काम का वादा किया था। इसके लिए शर्त रखी गई थी। बताया गया कि फिल्म के निर्माता लखनऊ से आ रहे हैं। आपको कंप्रोमाइज करना होगा। उन्हें खुश करना पड़ेगा। उनके साथ रात गुजारनी होगी। बिना इसके रोल नहीं मिलेगा।
Published on:
30 Jul 2021 08:26 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
