23 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 July को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे पर दो घंटे का ब्लॉक

12 बजे से दो बजे के बीच यह ब्लॉक रखा गया महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की ओर जानकारी
less than 1 minute read
Google source verification
Patrika Pic

9 July को मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे दो घंटे का ब्लॉक

मुंबई. मुंबई पुणे एक्सप्रेस पर नौ जुलाई को दो घंटे का ब्लॉक रखा जाएगा। मंगलवार को दोपहर 12 बजे से दो बजे के बीच यह ब्लॉक रखा गया है, जिस कारण वाहनों की आवाजाही रोक दी जाएगी। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम की ओर ने यह जानकारी दी है। निगम का कहना है कि यात्रियों और वाहन चालकों की सुविधा के लिए यह अग्रिम सूचना दी गई है। ब्लॉक के दौरान हाइवे के पुणे लेन की तरफ (65.70 किमी) पर एक ओवरहेड गैंट्री लगाई जाएगी। इसलिए एक्सप्रेस वे पर पुणे के लिए यातायात दो घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रहेगा। एक्सप्रेस वे सभी प्रकार के भारी और माल वाहक वाहन, खालापुर टोलनाका और कुसगांव टोलनाका से पहले रोके जाएंगे। दूसरी तरफ हल्के व यात्री वाहनों को पुराने मुंबई-पुणे राजमार्ग (एनएच-04) से पुणे के लिए कुसगांव टोल नाका की ओर मोड़ दिया जाएगा।

यातायात मार्ग में परिवर्तन...
ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर सभी प्रकार के भारी और माल वाहक वाहन, खालापुर टोलनाका और कुसगांव टोलनाका से पहले 52.500 किमी. पर रुकेंगे, जबकि हल्के व अन्य यात्री वाहनों को पुराने वाले मुंबई-पुणे राजमार्ग (एनएच-04) पुणे के लिए कुसगांव टोलानाका की ओर मोड़ दिया जाएगा। वहीं लोगों से राजमार्ग पुलिस के साथ सहयोग करने की भी अपील की गई।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग