6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

नन्ही बच्ची की आंखों से गिर रहे थे पत्थर

कारण न पता चलने से सकते में माता-पिता राज्य के जलगांव में अनोखी घटना डॉ. महाजन ने मुंबई के जेजे अस्पताल के विशेषज्ञ डॉ. लहाने से किया संपर्क  

less than 1 minute read
Google source verification
Patrika Pic

नन्ही बच्ची की आंखों से गिर रहे थे पत्थर

मुंबई. महाराष्ट्र के जलगांव से एक अनोखी घटना का पता चला है। चालीसगांव तालुका के पिलखोद गांव कि इस घटना से सभी आश्चर्यचकित हैं। इस गांव की कक्षा चार की छात्रा पिछले दो-तीन दिनों से एक गंभीर समस्या का सामना कर रही है। उसकी आंखों से छोटे-छोटे पत्थर गिर रहे थे। किसी भी तरह का कोई कारण पता न चल पाने के चलते उसके माता-पिता भी हैरान हैं। वह उस नन्ही बच्ची को इलाज के लिए एक नेत्र चिकित्सक पास ले गए। श्रद्धा पाटील के इलाज के लिए नेत्र चिकित्सक डॉ. अमित महाजन को दिखाया गया।

आंखों से पत्थर गिरने का पिता का दावा...
वहीं चिकित्सा मंत्र का अनुभव शेयर करते हुए डॉक्टर महाजन ने बताया कि लड़की के पिता का दावा है कि उसकी आंखों से छोटे पत्थर गिर रहे थे, लेकिन जब मैंने चेक किया तो उसकी आंखें काफी लाल थी। जबकि कोई भी छोटा पत्थर नहीं दिख रहा था फिर मैंने उसकी आंखों के लिए एक ड्रॉप बता दिया। वहीं पिता के पास छोटे पत्थरों वाला एक प्लास्टिक बैग था, जिसमें दावा किया गया था कि वे उनकी बेटी की आंखों से गिर गए थे, लेकिन मुझे नहीं लगता कि ऐसा कुछ संभव है। फिर डॉ. महाजन की ओर से मुंबई के एक जाने-माने नेत्र विशेषज्ञ से संपर्क किया गया। उन्होंने अतीत में सामना किया और इस मामले पर अपनी राय बताई।