
Sharad Pawar, Eknath Shinde And Devendra Fadnavis
महाराष्ट्र में सियासी घमासान जारी हैं। छत्रपति शिवाजी महाराज पर दिए बयान को लेकर राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने विवादित बयान दिया। उनकी ऐसे बयान देने की आदत रही है। इस पद पर एक जिम्मेदार व्यक्ति को नियुक्त किया जाना चाहिए। कभी सावित्रीबाई फुले और महात्मा फुले तो कभी छत्रपति शिवाजी महाराज जैसे राज्य और देश के आदर्शों पर उनके विवादित बयानों से स्थिति विकट हो जाती है। पीएम नरेंद्र मोदी इस मामले में हस्तक्षेप करें। एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने इन शब्दों में गुरुवार को अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी के वक्तव्यों की खुलकर आलोचना की।
एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने गुजरात चुनाव पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी हैं। आज शरद पवार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि गुजरात में विधानसभा इलेक्शन होने जा रहा है, लेकिन मतदान वाले दिन महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में छुट्टी की घोषणा की गई है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ किसी और राज्य में मतदान के लिए किसी और राज्य के कुछ इलाकों में छुट्टियों की घोषणा की गई हो। इससे साफ पता चलता है कि अबकी बार गुजरात में बीजेपी के लिए परेशानियां बढ़ाने वाले हालात हैं। वरना और क्या दूसरा क्या बात है? यह भी पढ़े: नासिक में पिछले 1 साल में 83 बाइक सवारों की मौत, एक दिसंबर से फिर हेलमेट जरूरी
शिंदे सरकार में आत्मविश्वास की कमी-पवार: बता दें कि महाराष्ट्र में मध्यावधि इलेक्शन की संभावनाओं को लेकर एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि उन्हें इसका फिलहाल कोई आभास नहीं है, ना ही उन्हें इसकी संभावनाओं के संबंध में कुछ बोलना है। वे बिना किसी तथ्य के कोई बात नहीं करेंगे। लेकिन उन्होंने शिंदे सरकार निशाना इसलिए साधा हैं कि जब आत्मविश्वास की कमी होती है तभी ज्योतिष का ही सहारा लिया जाता है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र के सीएम शिंदे पर अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने यह आरोप लगाया है कि जब वे नासिक दौरे पर थे तो उन्होंने ज्योतिष से मुलाकात की थी। शरद पवार ने दोबारा यह दोहराया कि शिंदे सरकार सत्ता का उपयोग विरोधियों पर मामले दर्ज करवाने में कर रही है।
कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर बोले पवार: फिलहाल महाराष्ट्र-कर्नाटक सीमा विवाद काफी गरमाई हुई है। इस मुद्दे पर एनसीपी प्रमुख ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कारवार, बेलगाम, निपाणी जैसे इलाकों को महाराष्ट्र में शामिल करने के लिए कर्नाटक को क्या दिया जा सकता है, इस विषय पर चर्चा से समाधान निकाला जा सकता है, लेकिन कर्नाटक के सीएम बासवराज बोम्मई के भड़काऊ बयान से चीजें और बिगड़ सकती हैं। केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारियों से अधिक समय तक नहीं बच सकती। उन्हें यह सीमा-विवाद सुलझाना ही पड़ेगा।
भारत जोड़ो यात्रा में नहीं जाऊंगा- पवार: बता दें कि एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह स्पष्ट कर दिया कि उनकी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में आगे शामिल होने की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही पवार ने आदित्य ठाकरे के बिहार दौरे पर कहा कि उनका दूसरे राज्यों के नेताओं से मिलना एक बढ़िया मूव बताया है।
Updated on:
24 Nov 2022 04:37 pm
Published on:
24 Nov 2022 04:36 pm
बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
