5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tiger 3 से मचेगी तबाही, किगं खान की Jawan के बाद भाईजान करेंगे सारे रिकॉर्ड ब्रेक, नए पोस्टर ने उड़ाया गर्दा

Salman Khan: फिल्म ‘टाइगर 3’ को लेकर सलमान खान ने बड़ा अपडेट दिया है।

1 minute read
Google source verification
tiger_3_first_poster_out.jpg

सामने आया टाइगर 3 का फर्स्ट लुक पोस्टर

Tiger 3 First Look Poster Out: यशराज बैनर की स्पाई थ्रिलर 'टाइगर' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त यानी 'टाइगर 3' का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। सलमान खान और कैटरीना कैफ की आने वाली 'टाइगर 3' (Tiger 3) को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड है।

Salman Khan इस बीच फैंस को बेसब्री से सलमान खान की फिल्म का इंतजार है क्योंकि शनिवार को 'टाइगर 3' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील कर दिया गया है। जिसे सलमान खान (Salman Khan) ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

सामने आया टाइगर 3 का फर्स्ट लुक पोस्टर (Salman Khan Tiger 3 First Poster Out)
शनिवार को सलमान खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'टाइगर 3' का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस धमाकेदार पोस्टर को शेयर करते हुए भाईजान ने कैप्शन में लिखा है- ''आ रहा हूं, इस दिवाली 2023 पर टाइगर 3 रिलीज होगी। यशराज 50 और टाइगर 3 का जश्न अपने नजदीकी सिनेमाघरों में मनाएं।''

Diwali 2023: इसके साथ ही सलमान ने ये जानकारी भी दी है कि टाइगर यशराज की पिछली स्पाई थ्रिलर 'वॉर' और 'पठान' की तरह पैन इंडिया फिल्म होगी। सलमान खान और कैटरीना कैफ की 'टाइगर 3' को हिंदी, तमिल और तेलुगू भाषा में रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्सुक हैं, ये लाजिमी भी है क्योंकि 'टाइगर जिंदा है' कि अपार सफलता के 6 साल बाद सलमान और कैटरीना (Katrina Kaif) की जोड़ी बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़

ट्रेंडिंग