30 दिसंबर 2025,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कुल 217 घरों के लिए 66 हजार 84 लोगों की ओर से जमा कराए गए थे आवेदन

मिल कामगारों के लिए अगस्त महीने में निकलेगी कुल 3,800 घरों के लिए लॉटरीलकी ड्रॉ में शामिल हुए म्हाडा के आलाधिकारी और कई नेता

2 min read
Google source verification
कुल 217 घरों के लिए 66 हजार 84 लोगों की ओर से जमा कराए गए थे आवेदन

कुल 217 घरों के लिए 66 हजार 84 लोगों की ओर से जमा कराए गए थे आवेदन

मुंबई. म्हाडा के 217 घरों के लिए रविवार को लॉटरी निकाली गई। हालांकि हजारों लोगों ने म्हाडा के घरों के लिए आवेदन किया था, मगर लॉटरी में सिर्फ 217 लोगों के घर का सपना ही पूरा हो सका। इन 217 घरों के लिए म्हाडा को 66 हजार 84 आवेदन मिले थे। इस लकी ड्रा में राशि कांबले अल्प आय वर्ग में इस साल की पहली विजेता बनीं। वहीं अब अगस्त में मिल कामगारों के लिए 3,800 घरों की लॉटरी निकाली जाएगी। सामंत ने इतना जरूर कहा कि कोंकण और मुंबई मंडल के लिए घरों की लॉटरी जल्द ही निकाली जाएगी।


उल्लेखनीय है कि म्हाडा के बांद्रा (पूर्व) स्थित मुख्यालय में रविवार को लॉटरी निकाली गई। म्हाडा प्रशासन की ओर से लकी ड्रा का शुभारंभ आवास मंत्री प्रकाश मेहता व म्हाडा अध्यक्ष उदय सामंत ने किया। हालांकि इस बार म्हाडा की ओर से यह घोषणा नहीं की गई है कि आम लोगों के लिए घरों की अगली लॉटरी कब निकलेगी। यह भी नहीं बताया गया है कि अगली बार लॉटरी में कितने घर शामिल किए जाएंगे। वहीं ऑनलाइन प्रक्रिया के चलते लकी ड्रा के अधिकतर विजेता कार्यक्रम से नदारद रहे।


कई मंत्री, सांसद, विधायक रहे मौजूद
आवास मंत्री मेहता के अलावा लकी ड्रा में शिक्षा मंत्री विनोद तावड़े, मुंबई के पालक मंत्री सुभाष देसाई, गृह निर्माण राज्य मंत्री रवींद्र वायकर, म्हाडा मुंबई बोर्ड के अध्यक्ष मधु चव्हाण, मुंबई भवन मरम्मत और पुनर्निर्माण बोर्ड के अध्यक्ष विनोद घोषालकर, मुंबई स्लम इंप्रूवमेंट बोर्ड के अध्यक्ष विजय नाहटा, कोंकण बोर्ड के सभापति बालासाहेब पाटील, सांसद पूनम महाजन, विधायक तृप्ति सावंत, गृहनिर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार, म्हाडा उपाध्यक्ष व मुख्य कार्यकारी अधिकारी मिलिंद म्हस्कर समेत कई अधिकारी और नेता उपस्थित रहे।


चुनाव के चलते बढ़ी थी समय सीमा
म्हाडा मुंबई मंडल की ओर से छह मार्च को 217 घरों के लिए विज्ञापन जारी किया गया था। कम आय वर्ग के लिए सहकार नगर, चेंबूर में 170 फ्लैट और मध्यम आय वर्ग के लिए 47 फ्लैटों के लिए आवेदन मंगाए गए थे। इसके पंजीकरण और आवेदन के लिए 13 अप्रैल तक का समय दिया गया था। आम चुनाव की आचार संहिता लागू होने के कारण आवेदन पत्र जमा करने और शुल्क भुगतान करने की समय सीमा 24 मई तक बढ़ाई गई थी।