
भाजपा पर निशाना साधने के चक्कर में भूले राष्ट्रपति पद की गरिमा
Bhaskar Jadhav FIR: महाराष्ट्र में जारी सियासी संघर्ष के बीच शिवसेना ठाणे जिला शाखा की ओर से उद्धव ठाकरे की महाप्रबोधन यात्रा शुरू हो गई है। आरोप है कि इस कार्यक्रम में बोलते हुए शिवसेना नेता भास्कर जाधव (Bhaskar Jadhav) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के लिए अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।
इस वजह से जाधव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। पूर्वी विदर्भ जिले में भास्कर जाधव के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। ऐसे में उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। शिंदे गुट की ओर से पूर्वी विदर्भ में भास्कर जाधव को गिरफ्तार करने की मांग जोरशोर से की जा रही है। गोंदिया में भी शिंदे समूह की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। यह भी पढ़े-Maharashtra: बालासाहेब की तरह राज ठाकरे के पास होगा सत्ता का रिमोट कंट्रोल, मनसे ने किया बड़ा दावा
शिकायत में कहा गया है कि माननीय राष्ट्रपति आदिवासी समुदाय से आती हैं। इसलिए आदिवासी बहुल गोंदिया के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में मांग की गई है कि भास्कर जाधव पर राष्ट्रपति के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने के लिए मामला दर्ज किया जाये और गिरफ्तार किया जाए।
गोंदिया पुलिस से शिकायत में भास्कर जाधव के खिलाफ धारा 294, 153, 500 और धारा 504 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की गई है। शिंदे खेमे के गोंदिया जिलाध्यक्ष विंध शिवहरे की ओर से यह शिकायत दी गई है।
अब देखना होगा कि पुलिस इस शिकायत पर क्या संज्ञान लेती है और भास्कर जाधव के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है। बता दें कि 10 अक्टूबर को ठाकरे समूह की महाप्रबोधन यात्रा हुई। आरोप है कि भास्कर जाधव ने अपने भाषण में बीजेपी नेता पर निशाना साधते हुए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मजाक उड़ाया था।
शिंदे समूह के गोंदिया जिला प्रमुख शिवहरे ने भास्कर जाधव के बयान की निंदा की। उन्होंने यह भी कहा कि जाधव के बयान से आदिवासी समाज का अपमान हुआ है। इसलिए भास्कर जाधव के खिलाफ पुलिस कार्रवाई अवश्य करें।
वहीँ, इस कार्यक्रम में शामिल शिवसेना नेता विनायक राउत, भास्कर जाधव और सुषमा अंधारे के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में इन तीनों नेताओं सहित कुल सात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
Published on:
12 Oct 2022 09:36 am

बड़ी खबरें
View Allमुंबई
महाराष्ट्र न्यूज़
ट्रेंडिंग
