3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

उद्धव और राज ठाकरे की मुंबई में मुलाकात, क्या एक होंगे दोनों भाई? शिवसेना ने कही ये बात

Uddhav Thackeray Raj Thackeray Meet : पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे मुंबई में एक शादी में साथ नजर आए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Dinesh Dubey

•

Updated: 22 Dec 2024, 6:35 PM IST

Shiv Sena UBT MNS Alliance

Raj Thackeray Uddhav Thackeray : महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (UBT) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की रविवार को मुंबई में एक शादी समारोह में मुलाकात हुई। भतीजे की शादी के मौके पर ठाकरे बंधु एक साथ नजर आए। इस दौरान उद्धव ठाकरे और उनके चचेरे भाई राज ठाकरे के साथ पूरा परिवार मौजूद था।

जानकारी के मुताबिक, राज ठाकरे की बड़ी बहन जयवंती देशपांडे के बेटे यश देशपांडे की आज शादी थी। इस दौरान राजनीतिक रूप से अलग-अलग राह पर चल रहे ठाकरे भाई अन्य रिश्तेदारों के संग एक साथ खड़े दिखे. इस दौरान उनके बीच कुछ बातचीत भी होती है।

दरअसल जयवंती देशपांडे उद्धव की पत्नी रश्मि ठाकरे की करीबी हैं। उद्धव ठाकरे और उनकी पत्नी का एक-दूसरे से परिचय जयवंती देशपांडे के जरिये ही हुआ था।

दादर में आयोजित समारोह में राज और उद्धव अपने-अपने परिवार के सदस्यों के साथ पहुंचे थे। इस मौके पर शर्मिला ठाकरे, रश्मी ठाकरे, अमित ठाकरे भी मौजूद थे। वहीँ, उद्धव ठाकरे के बड़े भाई जयदेव ठाकरे की पूर्व पत्नी स्मिता ठाकरे भी इस कार्यक्रम में मौजूद थीं।

यह भी पढ़े-Maharashtra: एकनाथ शिंदे का दबाव आया काम, अजित दादा के पास तिजोरी की चाबी, लेकिन खर्च का अधिकार…

पिछले सप्ताह राज ठाकरे रश्मि ठाकरे के भाई श्रीधर पाटणकर के बेटे की शादी में शामिल हुए थे, लेकिन मनसे प्रमुख उद्धव ठाकरे के पहुंचने से पहले ही वहां से चले गए थे।

राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे की मुलाकात पर शिवसेना (एकनाथ शिंदे) नेता संजय शिरसाट ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा, अगर उनकी मुलाकात किसी शादी समारोह में हुई है तो अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है। मंत्री संजय शिरसाट ने कहा कि राज ठाकरे ने कई बार साथ जाने की कोशिश की, लेकिन उद्धव ठाकरे पीछे हट गए, इसलिए दोनों के एक साथ आने की संभावना नहीं है।

बता दें कि राज ठाकरे ने 2005 में शिवसेना (अविभाजित) छोड़ दी और अगले साल अपनी पार्टी ‘मनसे’ बना ली। लेकिन पिछले महीने हुए 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शिवसेना उद्धव गुट और मनसे ने निराशाजनक प्रदर्शन किया। महाविकास आघाडी (एमवीए) गठबंधन में चुनाव लड़ने वाले शिवसेना (UBT) ने 20 सीटें जीतीं। जबकि 128 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली मनसे एक भी सीट नहीं जीत सकी।

बड़ी खबरें

View All

मुंबई

महाराष्ट्र न्यूज़